जाने घर में कैसे बनाये हरी मिर्च का अचार, ये रही इजी रेसिपी

रसोई Bytesजाने घर में कैसे बनाये हरी मिर्च का अचार, ये रही इजी...

Date:


जाने घर में कैसे बनाये हरी मिर्च का अचार, ये रही इजी रेसिपी

दाल हो या फिर परांठ हर किसीके साथ हरी मिर्च का अचार लाजवाब लगता है । लेकिन अगर आपको मिर्ची का अचार बनाना नही आता। इस रेसिपी को पढ़कर आप आसानी से बना लेंगे। मात्र आधे घंटे में आसानी से इस अचार को बनाया जा सकता है। वहीं अगर आप चाहती हैं कि ये अचार लंबे समय तक चले तो इसे कुछ देर के लिए धूप में रख दें। फिर देखिए कैसे ये तीखा चटपटा मिर्चे का अचार खाने का स्वाद बढा देगा।

हरे मिर्च का अचार बनाने की सामग्री

एक किलो हरी मिर्च धोकर पोंछ लें, चार कप नींबू का रस, तीन चौथाई नमक या फिर स्वादानुसार अंदाजे से डालें, तीन चौथाई कप दरदरी पिसी हुई सौंफ, तीन चौथाई कप सरसों का पाउडर, आधा कप हल्दी पाउडर, दो चम्मच कलौंजी या मंगरैल, एक चौथाई कप भूनी मेथी पिसी हुई, एक चम्मच हींग भूनी हुई, एक कप रिफाइंड।

हरी मिर्च का अचार बनाने की रेसिपी

  • सारी हरी मिर्च को धोकर पोंछकर सुखा लें। फिर इसे लंबाई में काट कर किनारे रख दें। 
  • अब नमक, सौंफ, सरसों, हल्दी, कलौंजी, मेथी और हींग को मिलाकर रख लें। 
  • एक कप में आधा नींबू का रस लेकर पेस्ट बना लें। 
  • अब सारे पेस्ट को तेल मिलाकर अच्छे से मिला लें। 
  • जिससे कि किसी सारा मसाला मिल जाए। 
  • अब इस पेस्ट को मिर्चों के अंदर भरकर एक जार में रख दें। 
  • आप चाहें तो इसे धूप में भी कुछ दिन रख सकते हैं। 
  • बचे हुए नींबू और तेल को मिलाकर रख दें। 
  • तैयार है आपका हरी मिर्च का स्वादिष्ट अचार।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...