Himachal Pradesh Election: टिकट नहीं मिलने पर भाजपा विधायकों के बागी सुर शांत, आज नामांकन का अंतिम दिन

पॉलिटिक्सHimachal Pradesh Election: टिकट नहीं मिलने पर भाजपा विधायकों के बागी सुर...

Date:

शिमला। भाजपा में शीर्ष नेतृत्व की सख्ती का नतीजा कहें या फिर अनुशासन की पराकाष्ठा। भाजपा ने अपने जितने भी विधायकों के टिकट काटे हैं उनमें से अभी तक किसी ने भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल नहीं किया है। यानी टिकट नहीं मिलने पर भाजपा विधायकों के बागी सुर अब शांत हो गए हैं। वहीं जिला ऊना में सियासी दलों में बगावती सुर देखने को मिले हैं। लेकिन कोई आजाद उम्मीदवार अभी तक भी चुनावी मैदान में नहीं उतरा। जिले की कुल पांच सीटों के लिए अब तक नौ नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। आज नामांकन का अंतिम दिन था। आज नामांकन पत्र भरने वाले प्रत्याशियों की संख्या अधिक रही। खास बात यह कि अब तक नामांकन पत्र भरने वाले सभी प्रत्याशी विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवार हैं। अभी तक किसी निर्दलीय ने पर्चा दाखिल नहीं किया है।

गगरेट से चैतन्य शर्मा पहले निर्दलीय चेहरे के रूप में देखा जा रहा है। लेकिन एकाएक परिस्थितियां बदलीं और वह सुबह कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद शाम को टिकट की सूची में उनका नाम आ गया। चिंतपूण और कुटलैहड़ में कांग्रेस के टिकट आवंटन को लेकर रोष जरूर दिखा। लेकिन यहां से अभी तक आजाद प्रत्याशी के रूप में किसी ने पर्चा नहीं दाखिल किया है।

जिले में हरोली से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री, बहुजन समाज पार्टी से नरेश कुमार ने नामांकन पत्र भरा। गगरेट से कांग्रेस प्रत्याशी चैैतन्य शर्मा, भाजपा प्रत्याशी राजेश ठाकुर ने अपना नामांकन पत्र भरा है। चिंतपूण विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार वीरेंद्र कुमार, भाजपा प्रत्याशी बलबीर सिंह ने नामांकन पत्र जमा किया। ऊना सदर से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा ने अपना नामांकन पत्र भरा। कुटलैहड़ निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कंवर और कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...