Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand News: प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा के बाद कांग्रेस के भीतर बगावत, प्रीतम ने इस्तीफे की धमकी

देहरादून। जैसा कि उम्मीद लगाई जा रही थी कि उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष पद की घोषणा होना कोई हंसी खेल नहीं है। वह आशंका सच साबित हुई। उत्तराखंड कांग्रेस को प्रदेशाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के नाम की घोषणा करने में विधानसभा चुनाव के बाद करीब एक महीने का समय लग गया। लेकिन इस घोषणा के बाद अब उत्तराखंड कांग्रेस के भीतर खीचतान शुरू हो चुकी है। पार्टी के अंदर मचे घमासान के बीच पूर्व नेता प्रतिपक्ष  प्रीतम सिंह ने बगावत कर दी है।

प्रीतम सिंह को अक्सर शांत व्यवहार के लिए जाना जाता है। कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेशाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की घोषणा के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल, उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और अविनाश पांडेय पर जबानी हमला बोला है।

Read also: उत्तराखंड में जल्द लागू होगा यूनिफार्म सिविल कोड

पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह ने कहा कि यदि गुटबाज़ी के चलते पार्टी को हार मिली है तो उसी गुटबाज़ी का हिस्सा वो भी है। अगर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का ऐसा मानना है तो वे अपनी विधायक पद से त्यागपत्र देने को तैयार है। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि अविनाश पांडेय और प्रदेश प्रभारी को उन रिपोर्ट को भी सार्वजनिक करना चाहिए।  जिसमें कहा है कि पार्टी विधानसभा चुनाव में गुटबाज़ी के कारण हारी है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस के भीतर चल रही इस गुटबाजी की जांच होनी चाहिए। ​जो कि चुनाव में हार का कारण बनी है।

Exit mobile version