सपा में शामिल होने जा रहे हैं भाजपा के बागी मंत्री, जानिए कितना डालेंगे असर

उत्तराखंडसपा में शामिल होने जा रहे हैं भाजपा के बागी मंत्री, जानिए...

Date:


सपा में शामिल होने जा रहे हैं भाजपा के बागी मंत्री, जानिए कितना डालेंगे असर

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की सरकार से बगावत करने वाले कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या, दारा सिंह चौहान, धर्म सिंह सैनी के अलावा करीब 14 विधायक आज समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की जा रही है। जिसमें इन दिग्गज नेताओं को साइकिल पर सवार कराया जाएगा। इन बड़े नेताओं के आने से जाहिर सी बात है कि समाजवादी पार्टी मजबूत होगी। पिछड़े और दलित समाज से आने वाले इन मंत्रियों और विधायकों की नाराजगी भारतीय जनता पार्टी को भारी पड़ सकती है। इन बागी मंत्रियों और विधायकों के आने से समाजवादी पार्टी को कितना लाभ मिलेगा यह विधानसभा चुनाव तय करेगा।

Read also: भाजपा में रूक नहीं रहा इस्तीफे का सिलसिला, अब विधायक मुकेश वर्मा ने छोड़ी पार्टी

स्वामी प्रसाद मौर्य बहुजन समाज पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं और प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। गौरतलब है कि स्वामी प्रसाद मौर्य पिछड़ी जातियों के कद्दावर नेताओं में से एक रहे हैं। मौर्य और कुशवाहा समाज पर उनकी अच्छी पकड़ है। हालांकि केशव प्रसाद मौर्य ने स्वामी प्रसाद मौर्य के प्रभाव को काफी हद तक कम किया है लेकिन इसके बावजूद स्वामी प्रसाद मौर्य के अस्तित्व से इनकार नहीं किया जा सकता। पूर्वांचल और पश्चिम में मौर्य समाज की अच्छी खासी आबादी है। कई सीटों पर इनका प्रभाव है। ऐसे में स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। समाजवादी पार्टी में गैर यादव पिछड़े नेताओं की कमी देखने को मिलती रही है। स्वामी प्रसाद मौर्य के आने के बाद मौर्या और कुशवाहा समाज की एक बड़ी आबादी समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी होती दिखाई दे रही है। स्वामी प्रसाद मौर्य के आने के बाद समाजवादी पार्टी का पूर्वांचल में कुनबा काफी मजबूत हो जाएगा।

सपा में शामिल होने जा रहे हैं भाजपा के बागी मंत्री, जानिए कितना डालेंगे असर

वहीं दारा सिंह चौहान पिछड़ी जाति की नोनिया बिरादरी का प्रतिनिधित्व करते हैं। हालांकि अखिलेश यादव ने डॉक्टर संजय सिंह चौहान के साथ पहले से ही कर बंधन कर रखा है। डॉक्टर संजय सिंह चौहान भी नोनिया बिरादरी का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में दारा सिंह चौहान के आने के बाद नोनिया समाज का समाजवादी पार्टी के साथ बड़ी संख्या में जुड़ना तय माना जा रहा है। नोनिया समाज की आबादी पूर्वांचल की करीब 15 सीटों पर निर्णायक स्थिति में है। दारा सिंह चौहान पिछड़े समाज के नेताओं में अहम पेट रखते हैं और पूर्वांचल में उनका खासा प्रभाव है।

दूसरी और धर्म सिंह सैनी भी समाजवादी पार्टी के साथ आ रहे हैं। सैनी समाज का पूर्वांचल के कुछ जिलों में अच्छा खासा प्रभाव है इसके अलावा पश्चिमी यूपी में भी इनकी आबादी काफी अच्छी मानी जाती है। सैनी समाज एक समय में बहुजन समाज पार्टी के साथ रहा है लेकिन भारतीय जनता पार्टी इसे अपने साथ जोड़ने में कामयाब रही है। धर्म सिंह सैनी के आने के बाद समाजवादी पार्टी के साथ सैनी समाज का आना पार्टी को सत्ता की चाबी दिला सकता है। पश्चिमी यूपी में जाटों की आबादी के बराबर सैनी समाज की आबादी मानी जाती है। इस समाज की कई सीटों पर निर्णायक स्थिति है।

Read also: कांग्रेस-सीपीआई (एम) की कच्चे तेल के दाम कम होने पर केंद्र से जनता को राहत देने की मांग

इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल अपना दल एस के भी विधायकों ने इस्तीफा दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि वह भी समाजवादी पार्टी के साथ आएंगे। अपना दल एस उस कुर्मी समाज का प्रतिनिधित्व करता रहा है जिसे पिछड़ी जातियों में यादवों के बाद सबसे बड़ी जाति के रूप में माना जाता है। Babu बेनी प्रसाद वर्मा के समय से यह वोट बैंक समाजवादी पार्टी के साथ रहा है। उनके जाने के बाद इस वोट बैंक पर समाजवादी पार्टी ने अपनी पकड़ खो दी है। ऐसे में अपना दल एस में टूट का बड़ा लाभ समाजवादी पार्टी को मिल सकता है। वही एक बार फिर कुर्मी समाज बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के साथ आ सकता है। भारतीय जनता पार्टी में कुर्मी समाज के रामाशंकर सिंह पटेल जहां राज्य मंत्री हैं वही अपना दल एस की मुखिया अनुप्रिया पटेल केंद्र सरकार में राज्य मंत्री हैं। पिछले दिनों कई बार या देखने को मिला था कि इन दोनों ही नेताओं को भारतीय जनता पार्टी के मंच पर अनदेखी का सामना करना पड़ा था। रामाशंकर सिंह पटेल तो कई बार मंच छोड़कर भी जा चुके हैं। अपने नेताओं की यह उपेक्षा देखकर कुर्मी समाज नाराज चल रहा है और इस नाराजगी का फायदा समाजवादी पार्टी उठाना चाह रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...