UP Election Results 2022: बसपा की हार के क्या हैं कारण, मंडल प्रभारी ने किये चौंकाने वाले खुलासे

विधानसभा चुनावUP Election Results 2022: बसपा की हार के क्या हैं कारण, मंडल...

Date:


UP Election Results 2022: बसपा की हार के क्या हैं कारण, मंडल प्रभारी ने किये चौंकाने वाले खुलासे

फतेहपुर: फतेहपुर जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) की हार हुई। इससे जहां प्रशंसकों में निराशा है तो वहीं नेताओं में भी मायूसी है। मामले पर मुख्य सेक्टर मंडल प्रभारी नीरज पासी ने इस हार को बिंदुवार बताया। उनके अनुसार जिले में हार के पांच प्रमुख कारण रहे, जिस पर उन्होंने विस्तार से चर्चा की। शनिवार को डेली इनसाइडर से बातचीत करते हुए नीरज पासी ने बड़ी जानकारी शेयर की। जिले की सदर विधानसभा सीट (Sadar assembly seat) से अय्यूब खान चुनाव लड़ रहे थे। उन्हें 20 हजार 663 वोट मिले, बिंदकी से सुशील दोषी को 23 हजार 358 वोट, जहानाबाद से आदित्य पाण्डेय को 39 हजार 205, हुसैनगंज से फरीद अहमद को 21 हजार 9, खागा से दशरथ लाल सरोज को 22 हजार 115 और अयाहशाह से 22 हजार 45 वोट मिले। इस तरह सभी विधानसभा सीटों पर बहुजन समाज पार्टी तीसरे नंबर की पार्टी बनी।

Read also- मणिपुर विधानसभा के 60 में से 48 सदस्य करोड़पति, 25 पर आपराधिक मामले

मुख्‍य सेक्‍टर मंडल प्रभारी ने बताए पांच कारण

मामले पर मुख्य सेक्टर मंडल प्रभारी नीरज पासी ने बातचीत में बताया कि जिले में पार्टी के हार के पांच प्रमुख कारण थे, जिनमें पहला कारण मायावती का पुराना वीडियो वायरल हुआ सबसे महत्वपूर्ण रहा। इस वीडियो में मायावती (Mayawati) अपने समर्थकों से भाजपा को जिताने के लिए वोट देने को कह रही थीं। उन्होंने बताया कि ऐसा कुछ नहीं था। यह साजिशन पुराने वीडियो को वायरल कर हमारे मतदाताओं को गुमराह किया गया। इसका सीधा लाभ समाजवादी पार्टी को मिला और मुस्लिम मतदाता कटते चले गए। उन्‍होंने बताया, दूसरा कारण यह था कि वायरल वीडियो के कारण कार्यकर्ताओं पर असर हुआ और वह निराश हो गए। तीसरा सबसे महत्वपूर्ण कारण संगठन का मजबूत न होना रहा। हम लोग सेक्टर से लेकर गांवों तक संगठन की कमजोरी सामने आई। जबतक इस खामी को दूर कर पाते कि तबतक चुनाव शुरू हो चुके थे।

Read also- Yogi Cabinet: ताज नगरी के ये तीन दिग्गज योगी की कैबिनेट की रेस में शामिल

मुख्य सेक्टर मंडल प्रभारी नीरज पासी ने हार का चौथा बड़ा कारण बताया कि जिले में बड़े नेता का कोई कार्यक्रम नहीं हो पाया। इसका बड़ा नुकसान पार्टी और संगठन को झेलना पड़ा, जबकि जिले में सपा (SP) और भाजपा के बड़े से बड़े कार्यक्रम हुए। किसी बड़े नेता की रैली या जनसभा होने से मतदाताओं पर असर पड़ता है। बसपा की हार का पांचवां सबसे बड़ा कारण कैडर वोट का कट जाना रहा है। नीरज पासी ने बताया कि अनुसूचित जाति-जनजाति उनका सबसे बड़ा वोट बैंक है, लेकिन इस बार उन्हें अपना कैडर वोट ही नहीं मिल सका। ऐसे में ये पांच प्रमुख कारण रहे कि हम जिले की सभी छह विधानसभा सीटों को हार गए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related