Site icon Buziness Bytes Hindi

Realme X7 Max की रिटेल बॉक्स की तस्वीर हुई लीक, जाने क्या होगा खास


Realme X7 Max की रिटेल बॉक्स की तस्वीर हुई लीक, जाने क्या होगा खास

टेक डेस्क: Realme X7 Max 5G रिटेल बॉक्स की तस्वीर लीक हो गयी है, और इससे पुष्टि होती है की ये नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने वाला है | टिपस्टर देबयान रॉय ने ट्वीट किया है की  Realme X7 Max 5G में  MediaTek Dimensity 1200 प्रोसेसर दिया गया है | रॉय ने यह भी कहा की स्मार्टफोन  GT Neo का रिब्रांडेड वर्जन होगा | 

हालांकि Realme X7 Max 5G के रिटेल बॉक्स ठीक से नहीं देखा गया है, लेकिन टिपस्टर ने कहा है कि बॉक्स Realme X7 और Realme X7 Pro के समान है। 

Read also: ममता के अधिकांश बागियों को जनता ने दिखाया हार का रास्ता

चूंकि Realme X7 Max 5G, GT Neo का रिब्रांडेड वर्जन है तो स्पेसिफिकेशन्स  ज्यादातर एक जैसी हो सकती है | Realme X7 Max 5G 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.43-इंच फुल-एचडी + sAMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। Realme X7 Max 5G 64-मेगापिक्सल के मुख्य कैमरे के साथ आ सकता है, जिसमें 8-मेगापिक्सल का कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा। सेल्फी के लिए Realme X7 Max 5G पर 16-मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। 

फोन में 4500mAh की बैटरी हो सकती है, जो की 50W फास्ट चार्जिंग करेगी | अफवाहों की मानें तो  Realme X7 Max 5G 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट और 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल में आ सकता है | 

Exit mobile version