Realme ने Realme X7 सीरीज की भारत में लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज के तहत Realme X7 और X7 Pro स्मार्टफोन को 4 फरवरी के दिन भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा।
Realme X7 और X7 Pro स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर टीज किया गया है। इससे साफ हो गया है कि दोनों डिवाइस की बिक्री फ्लिपकार्ट से की जाएगी। इससे पहले कंपनी के CEO माधव सेठ ने Realme X7 की तस्वीर साझा कर भारत में लॉन्चिंग के संकेत दिए थे।
Realme X7 की स्पेसिफिकेशन
Realme X7 स्मार्टफोन में 6.4 इंच का एफएचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस स्मार्टफोन में 4,300mAh की बैटरी और MediaTek Dimensity 800U प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्र-वाइड सेंसर, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का सेंसर मौजूद है। साथ ही इस फोन के फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर काम करता है।
Realme X7 Pro के फीचर
Realme X7 Pro स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एफएचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी और MediaTek Dimensity 1000+ प्रोसेसर के साथ 5G मॉडम दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्र-वाइड सेंसर, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का सेंसर मौजूद है। साथ ही इस फोन के फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर काम करता है।
Realme X7 और X7 Pro की संभावित कीमत
दोनों डिवाइस की कीमत 15,000 से 20,000 रुपये के बीच रखी जा सकती है।

