Site icon Buziness Bytes Hindi

Realme TV 4K भारत में लॉन्च, जाने कीमत


Realme TV 4K भारत में लॉन्च, जाने कीमत

टेक डेस्क: Realme ने Realme TV 4K को भारत में लॉन्च कर दिया है। स्मार्ट टीवी दो स्क्रीन साइज में मिलेंगे | टीवी में बेहतर व्यूइंग के लिए Dolby Vision दिया गया है। टीवी में चार स्पीकर सहित Dolby Atmos, Audio और DTS HD का सपोर्ट मिलेगा। 

Realme TV 4K की स्पेसिफिकेशन

Realme TV 4K स्मार्ट टीवी 43 और 50 इंच स्क्रीन साइज में आएगा | स्मार्ट टीवी की स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 60Hz और व्यूइंग एंगल 178 डिग्री है। स्क्रीन क्रोम बूस्ट सपोर्ट करती है | 

टीवी की स्क्रीन में 1.07 बिलियन कलर्स हैं, जो शानदार व्यूइंग अनुभव प्रदान करते हैं। इस टीवी को भारतीय बाजार में शाओमी, टीसीएल और थॉम्पसन के स्मार्ट टीवी से कड़ी टक्कर मिल सकती है | 

Realme TV 4K स्मार्ट टीवी में शानदार साउंड के लिए 24W के चार स्पीकर दिए हैं। टीवी में Dolby Atmos, Dolby Audio और DTS HD का सपोर्ट भी मिलेगा | टीवी में वॉयस कंट्रोल और माइक्रोफोन जैसे लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं। 

इस स्मार्ट टीवी में क्वाड-कोर MediaTek प्रोसेसर, Cortex-A53 CPU कोर और Mali G52 GPU से लैस है। स्मार्ट टीवी में 2GB रैम और 16GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए तीन एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, एक ऑप्टिकल ऑडियो आउट, एक एवी-इन, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और इंफ्रारेड भी दिया गया है।

Read also: देश में कोरोना वैक्सीन की अलग अलग कीमतें क्यों: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को लगाई फटकार

Realme TV 4K की कीमत 

Realme TV 4K स्मार्ट टीवी के 43 इंच स्क्रीन साइज वाले मॉडल की कीमत 27,999 रुपये है, और 50 इंच स्क्रीन साइज वाले मॉडल की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है। स्मार्ट टीवी की पहली सेल 4 जून दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।

Exit mobile version