Site icon Buziness Bytes Hindi

Realme Q3, Q3 Pro और Q3i स्मार्टफोन से उठा पर्दा, जानिए कीमत


Realme Q3, Q3 Pro और Q3i स्मार्टफोन से उठा पर्दा, जानिए कीमत

Realme ने अपनी नई Realme Q3 सीरीज चीन में लॉन्च कर दी है। इस सीरीज के तहत Realme Q3, Q3 Pro और Q3i स्मार्टफोन को उतारा गया है। 

Realme Q3 की स्पेसिफिकेशन

Realme Q3 स्मार्टफोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2,400 x 1080 पिक्सल है। साथ ही इसमें Snapdragon 750G प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा डिवाइस में एंड्राइड 11 बेस्ड Realme UI 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिलेगा। 

कंपनी ने रियलमी क्यू 3 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसके फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

Realme Q3 स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी मौजूद है, जो 30वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इस डिवाइस में साइड-माउटेंड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.1 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।       

Realme Q3 Pro की स्पेसिफिकेशन 

Realme Q3 Pro स्मार्टफोन एंड्राइड 11 आधारित रियलमी यूआई 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 6.43 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। साथ ही इसमें MediaTek Dimensity 1100 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को रियलमी क्यू 3 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें पहला 64MP का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और तीसरा 2MP का मैक्रो लेंस है। जबकि इसके फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

Realme Q3 Pro स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा डिवाइस में वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.1, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे।

Realme Q3i के फीचर्स 

Realme Q3i स्मार्टफोन एंड्राइड 11 आधारित रियलमी यूआई 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। साथ ही इसमें MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को रियलमी क्यू 3 आई में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें पहला 48MP का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 2MP का मोनोक्रोम सेंसर और तीसरा 2MP का मैक्रो लेंस है। जबकि इसके फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।        

Realme Q3i स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा डिवाइस में वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.1, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे।

Read also: मायावती ने भी कोरोना वैक्सीन की कीमतों पर सवाल उठाया

Realme Q3 सीरीज की कीमत 

Realme Q3 5G 

6GB रैम + 128GB स्टोरेज, कीमत : 1,299 चीनी युआन (करीब 15,015 रुपये)

8GB रैम + 128GB स्टोरेज, कीमत : 1,399 चीनी युआन (करीब 16,171 रुपये)

Realme Q3 Pro 5G 

6GB रैम + 128GB स्टोरेज, कीमत : 1,599 चीनी युआन (करीब 18,483 रुपये)

8GB रैम + 128GB स्टोरेज, कीमत : 1,799 चीनी युआन (करीब 20,794 रुपये)

8GB रैम + 256GB स्टोरेज, कीमत : 1,999 चीनी युआन (करीब 23,106 रुपये)

Realme Q3i 5G

4GB रैम + 128GB स्टोरेज, कीमत : 1,099 चीनी युआन (करीब 12,703 रुपये)

6GB रैम + 128GB स्टोरेज, कीमत :  1,199 चीनी युआन (करीब 13,859 रुपये)

Exit mobile version