Realme भारतीय मार्केट में जल्द 10,000 रुपये से कम कीमत वाला स्मार्टफोन लॉन्च करेगी | इस स्मार्टफोन को अगले साल यानी 2022 में लॉन्च किया जाएगा। Realme के सीईओ माधव सेठ पिछले माह Realme के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन का जिक्र कर चुके हैं।
Realme के सीईओ माधव सेठ ने बुधवार को 5G की एक वर्चुअल मीटिंग में ये कहा 15,000 रुपये से ज्यादा कीमत वाले Realme के सभी स्मार्टफोन 5G इनेबल्ड होंगे। माधव सेठ ने ये भी ऐलान किया भारत में Realme GT सीरीज के स्मार्टफोन की लॉन्चिंग करेगी और साथ ही में Realme Narzo 30 सीरीज के तहत नये 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा।
Read also: परफॉर्मेंस के आधार पर तो पहला इस्तीफ़ा पीएम मोदी का होना चाहिए: सुरजेवाला
भारतीय मार्केट में 10,000 रुपये से कम कीमत में कोई भी 5G स्मार्टफोन मौजूद नहीं है | 5G स्मार्टफोन 30 से 50 हजार रुपये के प्राइस प्वाइंट में मौजूद हैं।

