Site icon Buziness Bytes Hindi

आज Realme GT 5G देगा ग्लोबल मार्केट में दस्तक, जाने पूरी डिटेल्स


आज Realme GT 5G देगा ग्लोबल मार्केट में दस्तक, जाने पूरी डिटेल्स

टेक डेस्क: Realme GT 5G का इंतजार खत्म क्योंकि आज शाम 5.30 बजे Realme GT 5G स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने जा रहा है।  Realme GT 5G के साथ ही Realme का नया लैपटॉप और टैबलेट लॉन्च हो सकता है, नए लैपटॉप को Realme Book और टैबलेट को Realme Pad कहा जा सकता है। हालांकि लैपटॉप और टैबलेट को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आयी है | 

Realme GT 5G स्पेसिफिकेशन्स

Realme GT 5G स्मार्टफोन में 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है और  120Hz रिफ्रेश्ड रेट सपोर्ट मिलेगा | फोन में Snapdragon 888 SoC चिपसेट का सपोर्ट है और ये 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा। Realme GT 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, Sony IMX682 का 64MP कैमरा दिया गया है | इसके अलावा 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2MP मैक्रो लेंस का सपोर्ट भी दिया जा सकता है | स्मार्टफोन में 4,500mAh बैटरी है जो 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी | कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, USB Type-C पोर्ट और एक 3.5mm ऑडियो जैक का सपोर्ट मिलेगा।

Read also: छुपाने की जगह बताने का फार्मूला अपनाये सरकार

संभावित कीमत

लीक रिपोर्ट के अनुसार, Realme GT 5G स्मार्टफोन को दो ब्लू ग्लास और येलो कलर ऑप्शन में आएगा | Realme GT 5G स्मार्टफोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को EUR 400 (करीब 5,700 रुपये) में पेश हो सकता है और  12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को EUR (करीब 35,700 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है।

Exit mobile version