Site icon Buziness Bytes Hindi

Realme लेकर आ रही है सस्ता स्मार्टफोन Realme C20, जाने इसके फीचर्स


Realme लेकर आ रही है सस्ता स्मार्टफोन Realme C20, जाने इसके फीचर्स

इस साल  Realme ने कई नए स्मार्टफोन लॉन्च किये है, आप रिपोर्ट सामने आयी है की Realme एक नए स्मार्टफोन Realme C20 पर काम कर रही है और यह कंपनी का लो बजट रेंज डिवाइस हो सकता है। क्योंकि इससे पहले कंपनी C सीरीज के तहत C12 और C15 को बाजार में उतार चुकी है। वहीं अब Realme C20 सर्टिफिकेशन साइट NBTC पर लिस्ट किया गया है जहां इसके डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक की जानकारी दी गई है। 

Mysmartprice की रिपोर्ट के अनुसार Realme के अपकमिंग स्मार्टफोन को इंडोनेशिया की सर्टिफिकेशन साइट NBTC पर मॉडल नंबर RMX3061 नाम से स्पॉट किया गया है। जिसे Realme C20 नाम से बाजार में उतारा जा सकता है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किए गए Realme C15 से मिलता-जुलता होगा। इसमें बड़ा डिस्प्ले और ​सिक्योरिटी के लिए फेस रिकॉग्निशन सपोर्ट दिया जाएगा। जबकि फोन में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नदारद होगा। सर्टिफिकेशन साइट पर यह स्मार्टफोन दो मॉडल नंबर RMX3061 और RMX3063 के साथ लिस्टेड है। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी इसे दो स्टोरेज मॉडल में पेश कर सकती है। 

 Realme C20 के फीचर्स 

Exit mobile version