Realme C20 और C25 स्मार्टफोन अगले सप्ताह होंगे लॉन्च, जानें संभावित कीमत

टेक्नोलॉजीRealme C20 और C25 स्मार्टफोन अगले सप्ताह होंगे लॉन्च, जानें संभावित कीमत

Date:


Realme C20 और C25 स्मार्टफोन अगले सप्ताह होंगे लॉन्च, जानें संभावित कीमत

Realme ने C-सीरीज के नए डिवाइस C20 और C25 की भारत में लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया है। इन दोनों स्मार्टफोन को 8 अप्रैल के दिन भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। 

Realme C20 और C25 का लॉन्चिंग कार्यक्रम 

कंपनी के मुताबिक, Realme C20 और C25 स्मार्टफोन का लॉन्चिंग इवेंट 8 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे से शुरू होगा। इस कार्यक्रम को कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर लाइव देखा जा सकेगा।    

Realme C20 और C25 की संभावित कीमत 

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Realme C20 और C25 स्मार्टफोन की कीमत 10,000 से 15,000 रुपये के बीच रखी जाएगी। इन दोनों अगामी स्मार्टफोन को कई कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। 

Realme C20 की संभावित स्पेसिफिकेशन

रियलमी C20 में 2GB रैम, 32GB स्टोरेज और MediaTek Helio G35 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके साथ ही यूजर्स को हैंडसेट में 6.5 इंच का आईपीएस एलसीडी एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल होगा। फोटोग्राफी के लिए कंपनी अपने नए मोबाइल C20 में एलईडी फ्लैश लाइट के साथ 8MP का कैमरा देगी, जबकि इसके फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा यूजर्स को अगामी स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 10W फास्ट चार्जिंग से लैस होगी।

Realme C25 के संभावित फीचर्स

रियलमी C25 में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जो कि स्क्वायर शेप्ड में आएगा और फोन का प्राइमरी सेंसर 48MP का हो सकता है। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related