Site icon Buziness Bytes Hindi

Realme 8 और Realme 8 Pro की पहली सेल 25 मार्च को होगी आयोजित


Realme 8 और Realme 8 Pro की पहली सेल 25 मार्च को होगी आयोजित

Realme भारतीय बाजार में अपनी नई Realme 8 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस सीरीज के त​हत कंपनी Realme 8 और Realme 8 Pro को पेश करेगी और ये स्मार्टफोन भारत में 24 मार्च को दस्तक देंगे। 

यूजर्स ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर जाकर इस सीरीज के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके साथ ही अब Flipkart पर इसकी सेल डेट का भी खुलासा कर दिया गया है। 

Realme 8 और Realme 8 Pro भारत में 24 मार्च को शाम 7.30 बजे लॉन्च किए जाएंगे। वहीं Flipkart पर दी गई जानकारी के अनुसार ये स्मार्टफोन 25 मार्च को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होंगे और इनकी सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। 

संभावित कीमत और प्री-बुकिंग

अब सामने आई लीक्स के अनुसार Realme 8 की शुरुआती कीमत 15,000 रुपये के आस-पास हो सकती है। जबकि Realme 8 Pro को भारत में 25,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। अगर आप इन स्मार्टफोन के लिए प्री-बुकिंग करना चाहते हैं तो Flipkart पर जाकर कर सकते हैं। प्री-बुकिंग सुविधा 22 मार्च तक जारी रहेगी। 

Realme 8 और 8 Pro को खरीदने के लिए यूजर्स को 1,080 रुपये की कीमत वाला Flipkart Electronic Gift वाउचर खरीदना होगा। इसके बाद सेल के दिन लॉग-इन करना होगा, जहां आपको एक कूपन मिलेगा। फोन खरीदने के 10 दिनों के अंदर Realme Buds Air Neo ब्लूटूथ हेडसेट को छूट पर खरीदा जा सकेगा।  

Realme 8 और Realme 8 Pro: संभावित फीचर्स

Realme 8 और Realme 8 Pro को लेकर कंपनी अभी तक कई टीजर जारी कर चुकी हैं। जिसके मुताबिक Realme 8 Pro में 108MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन में सुपर एमोलेड फुल स्क्रीन मिलेगी। 

इसके अलावा फोन में 65W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। वहीं Realme 8 को MediaTek Helio G95 प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है

Exit mobile version