Site icon Buziness Bytes Hindi

सस्ते हुए Realme 6 और Realme 6i , जानें इनकी नई कीमत


सस्ते हुए Realme 6 और Realme 6i , जानें इनकी नई कीमत

न्यूज़ डेस्क : Realme 6 और Realme 6i स्मार्टफोन की कीमत भारत में कम की गई है। दोनों ही फोन रियलमी 6 और रियलमी 6आई स्मार्टफोन में 1,000 रुपये की कटौती की गई है।

हालांकि, रियलमी 6आई का केवल एक ही वेरिएंट पर इस कटौती में सस्ता हुआ है। रियलमी 6 स्मार्टफोन चार रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ आता है, जबकि रियलमी 6आई फोन में दो कॉन्फिग्रेशन मौजूद है।

रियलमी 6 फोन भारत में Realme 6 Pro के साथ इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था और अब इस स्मार्टफोन के अपग्रेड वर्ज़न Realme 7 सीरीज़ भी मार्केट में दस्तक दे चुकी हैं। वहीं, दूसरी ओर रियलमी 6आई फोन इस साल जुलाई में लॉन्च किया गया था।

Realme 6 price drop

Realme 6 स्मार्टफोन की कीमत में लॉन्च के बाद से कई बार इज़ाफा हुआ है। लॉन्च के वक्त इस स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये थी, वहीं इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 14,999 रुपये और इसके टॉप वेरिएंट 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये थी।

हालांकि, बाद में फोन का 6 जीबी रैम + 64 जीबी वेरिएंट भी पेश किया गया जिसकी कीमत 15,99 रुपये थी। वहीं, अप्रैल में GST बढ़ोतरी के बाद लॉन्च हुए तीनों मॉडल की कीमत भी बढ़कर क्रमश: 13,999 रुपये, 15,999 रुपये और 16,999 रुपये हो गई थी। हालांकिं, जून में एक बार फिर यह तीनों मॉडल महंगे हो गए, जब इनकी कीमत बढ़कर क्रमश: 14,999 रुपये, 16,999 रुपये और 17,999 रुपये हो गई।

हालांकि, अब रियलमी 6 के बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत वेबसाइट पर 13,999 रुपये के साथ लिस्ट है, जिसके मुताबिक फोन में 1,000 रुपये की कीमत की कटौती की गई है।

वहीं फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये के साथ लिस्ट है, जिसमें लॉन्च की गई कीमत से 1,000 रुपये कम हैं। 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत अब 15,999 रुपये के साथ लिस्ट है और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब आपको 16,999 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

Realme 6i price drop

रियलमी 6आई के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत क्रमश: 12,999 रुपये और 14,999 रुपये है। हालांकि, इस कटौती में फोन के केवल 6 जीबी रैम विकल्प पर ही असर पड़ा है, जिसकी कीमत अब 13,999 रुपये के साथ वेबसाइट पर लिस्ट है। बेस वेरिएंट की कीमत अभी भी 12,999 रुपये के साथ लिस्ट है

नई कीमत कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart पर अपडेट कर दी गई है, हमने रीटेल स्टोर की कीमत के संबंध में कंपनी से संपर्क साधा है जैसे ही जवाब प्राप्त होगा हम इस लेख के जरिए आपको अपडेट करेंगे।

Exit mobile version