Site icon Buziness Bytes Hindi

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ का अनावरण: 200मेगापिक्सल ल्यूमाकलर पोर्ट्रेट मास्टर के साथ पाएं मास्टर डिज़ाइन और शक्तिशाली परफॉर्मेंस

Realme 16 Pro Series Debuts

Meerut – भारतीय युवाओं के सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड, रियलमी ने आज रियलमी 16 प्रो सीरीज़ पेश की। इस सीरीज़ के साथ ही प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में कंपनी की स्थिति मजबूत हुई है। फ्लैगशिप ग्रेड के रियलमी 16 प्रो+ और किफायती ऑल-राउंडर, रियलमी 16 प्रो के साथ यह सीरीज़ परफॉर्मेंस और डिज़ाईन के नए मानक स्थापित कर रही है। इसमें पोर्ट्रेट इमेजिंग का स्तर बहुत अधिक बढ़ा दिया गया है।

200 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट मास्टर करता है हर वाईब को सबसे बेहतर कैप्चरः

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में 200 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट मास्टर है, जो फ्लैगशिप लेवल के इमेजिंग हार्डवेयर के साथ इंटैलिजेंट सॉफ्टवेयर पेश करता है, जिससे पोर्ट्रेट फोटोग्राफी अत्यधिक शानदार हो गई है। ये दोनों मॉडल प्रोफेशनल टूल्स पेश करते हैं, जो हर मूड और हर क्षण को बिल्कुल सटीकता से कैप्चर करते हैं। फ्लैगशिप लेवल का रियलमी 16 प्रो+ एक्सक्लुसिव अपग्रेड्स के साथ रचनात्मक अभिव्यक्ति को बहुत अधिक बढ़ा देता है।

रियलमी 16 प्रो+ ने अपने सेगमेंट के एकमात्र 200 मेगापिक्सल ल्युमाकलर कैमरा और 3.5एक्स पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ नया मानक स्थापित कर दिया है। यह यूज़र्स को ‘‘हर ज़ूम में अपनी वाईब को स्नैप’’ करने में समर्थ बनाता है। यह टीयूवी-रीनलैंड सर्टिफाईड कैमरा पोर्ट्रेट के लिए प्राकृतिक स्किन टोन, बेहतरीन गहराई और वातावरणीय प्रकाश प्रदान करता है।

इसके अलावा रियलमी 16 प्रो+ मेनट्रैक एलगोरिद्म और 4के फुलफोकल एचडीआर वीडियो (1एक्स/2एक्स/3.5एक्स/7एक्स) के साथ 7एक्स क्लोज़-अप, 10एक्स स्टेज कैप्चर और 120एक्स तक सुपरज़ूम को सपोर्ट करता है, जिससे बहुत स्मूथ, प्रोफेशनल ग्रेड के फुटेज प्राप्त होते हैं। यह गतिशील ऑब्जेक्ट्स को भी पिन-पॉईंट एक्युरेसी के साथ क्लिक कर लेता है।

फोटोग्राफी को ज्यादा स्टाईलिश और रचनात्मक बनाने के लिए इन दोनों ही मॉडलों में अनेक एडवांस्ड सॉफ्टवेयर फीचर्स दिए गए हैं। उद्योग का पहला वाईब मास्टर मोड 21 एक्सक्लुसिव कस्टमाईज़्ड टोन पेश करता है, जिनमें 5 सिग्नेचर पोर्ट्रेट स्टाईल (लाईवली/विंटेज/फ्रेश/नियॉन/विविड) हैं। इन्हें महत्वपूर्ण अपग्रेड्स के साथ ए.आई एडिट ज़ेनी से जोड़ा गया है। ए.आई एडिट ज़ेनी सुगम एडिटिंग के लिए वॉईस और टैक्स्ट कमांड को सपोर्ट करता है। यह वन-क्लिक स्टाईल या बैकग्राउंड परिवर्तनों को संभव बनाता है, ताकि प्राकृतिक फेशियल कंसिस्टेंसी बनी रहे तथा वायरल सोशल मीडिया ट्रेंड्स को आसानी से रेप्लिकेट किया जा सके। ए.आई लाईटमी और ए.आई स्टाईलमी स्टूडियो-ग्रेड लाईटिंग इफेक्ट प्रदान करते हैं, तथा फन और स्टाईलाईज़्ड फिल्टर सीधे कैमरा इंटरफेस में जोड़ देते हैं। इन इनोवेशंस के साथ हर फोटो यूज़र्स का अद्वितीय स्टाईल पेश करती है, जिसे तुरंत शेयर किया जा सकता है।

नाओतो फुकासावा द्वारा अर्बन वाईल्ड डिज़ाईनः प्रकृति के सौंदर्य का शहरी डिज़ाईन के साथ मिलन जब श्री नाओतो फुकासावा की प्रतिष्ठित ‘‘विदाउट थॉट’’ डिज़ाईन फिलॉसफी और रियलमी के प्रोप्रायटरी ‘रियल डिज़ाईन’ का मिलन होता है, तो इस फ्यूज़न से डिज़ाईन फिलॉसफी में शानदार विज़्युअल अपील और गहरे रेज़ोनेंस का निर्माण होता है। यह तालमेल रियलमी 16 प्रो सीरीज़ का मूल है, जो ब्रांड के ‘‘ऑथेंटिक इनोवेशन’’ के डीएनए में निहित है।

इसी तालमेल पर आधारित रियलमी 16 प्रो सीरीज़ के साथ ‘‘अर्बन वाईल्ड डिज़ाईन’’ फिलॉसफी पेश की गई है। इसकी प्रेरणा गेहूँ और कंकड़ों के प्राकृतिक स्पर्शात्मक आकर्षण से ली गई है। इसका हर विस्तार स्पर्श करने की इच्छा जगाता है, वाईल्ड नैचुरल टैक्सचर और सॉफिस्टिकेटेड अर्बन एस्थेटिक्स में बेहतरीन तालमेल स्थापित करता है।

रियलमी 16 प्रो बेहतरीन डिज़ाईन फिलॉसफी के साथ शानदार मूल्य भी पेश करता है। यह मास्टर गोल्ड रंग में आता है, जो इस सहयोग का सिग्नेचर शेड है। यह स्पर्श का स्किन-फ्रेंडली एहसास प्रदान करता है। इसके अलावा, पेबल ग्रे नदी के कंकड़ों से प्रेरित स्मूथ टैक्सचर है और ऑर्किड पर्पल शांति एवं सौंदर्य का प्रतीक है। उद्योग में अग्रणी वैलवेट मैट फिनिश इसे मुलायम और नाजुक स्पर्श प्रदान करता है और रंग को फींका नहीं पड़ने देता। इसकी बॉडी स्लिम और लाईटवेट होने के साथ बहुत आरामदायक भी है। तालमेलपूर्ण डिज़ाईन के कारण रियलमी 16 प्रो एक प्रीमियम स्मार्टफोन है, जिसका सौंदर्य रियलमी 16 प्रो+ के समान है। इसलिए मास्टर-लेवल डिज़ाईन ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को उपलब्ध हो गया है।

डिज़ाईन के अलावा रियलमी 16 प्रो सीरीज़ आईपी69 प्रो-लेवल वॉटर रज़िस्टैंस भी पेश करती है। यह वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ सुरक्षा के लिए उद्योग के सर्वोच्च मानकों का पालन करती है। ये दोनों डिवाईस मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों को सहन कर सकती हैं, जिनमें हाई-प्रेशर का वॉटर जेट और 80 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान शामिल है। यह अंडरवॉटर फोटोग्राफी को भी सपोर्ट करती हैं। रियलमी 16 प्रो+ में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई की सुरक्षा है, जो स्मार्टफोन को गिरने और स्क्रैच से मजबूत सुरक्षा प्रदान करती है। इसलिए यह लंबे समय के लिए एक टिकाऊ स्मार्टफोन है।

Exit mobile version