Site icon Buziness Bytes Hindi

Real Estate Investment: रियल एस्टेट में निवेश करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

आजकल लोग बैंक में रुपया रखने से अच्छा उसको किसी दूसरे विकल्प में निवेश कर अच्छा लाभ ले रहे हैं। बाजार में निवेश के कई साधन उपलब्ध हैं। निवेश का सबसे बेहतर और विश्वसनीय विकल्प कौन सा होना चाहिए इसको लेकर संशय रहता है। लेकिन अचल संपत्ति में भी निवेश एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। जिसमें सुरक्षित और ज्यादा रिटर्न देने की गुंजाइश होती है। रियल एस्टेट में निवेश करना हर किसी के बस में नहीं है। इस सेक्टर में निवेश करने से पहले बहुत सी बातों को जानना और उन पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है। रियल स्टेट की जानकारी रखने वालों की माने तो किसी भी प्रॉपर्टी के चुनाव से आपको इस ओर थोड़ी मेहनत करने की जरुरत होती है ताकि आपको आपके बजट में सुरक्षित डील मिल सके। उनके अनुसार हरएक चीज को शॉर्टलिस्ट करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। सबसे पहले विकसित एरिया के बजाए विकासशील एरिया का चुनाव कर लें। ऐसा करने पर भविष्य में संपत्ति के बेहतर दाम मिल सकेंगे।

Read also: Business Idea : कम इंवेसमेन्ट से शुरू करे बिजली का व्यापार और कमाए 100 फीसदीं लाखो का लाभ

एरिया के चुनाव के बाद एक भरोसेमंद ब्रोकर का चुनाव करें और कुछ बिल्डरों को शॉर्टलिस्ट करें। चुने हुए बिल्डरों के पहले से तैयार प्रोजेक्ट्स के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल करें और उन बिल्डिंग में रहने वाले लोगों से बातचीत कर उनके अनुभवों को समझें। इन सभी जानकारियों को जुटाने के बाद अपनी जरुरत और जुटाई गई जानकारी के आधार पर एक अच्छे प्रोजेक्ट को फाइनल कर लें। फौरन बाद रेरा से कंपनी को लेकर तसल्ली करें और फिर लोन के लिए आवेदन करेंं। लोन आवेदन के बारे में प्रिंस राज का कहना है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इसके लिए सबसे सस्ता और विश्वसनीय विकल्प है। जो बिल्डर से जुड़ी हर बारीकी पर गौर करने के बाद लोन को पास करती है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से लोन पास होने का अर्थ है कि अब बिना किसी डर या पशोपेश के आप प्रोजेक्ट में निवेश कर सकते हैं। लेकिन ये जरूरी नहीं कि आप एसबीआई से ही लोन ले इसके लिए किसी भी ऐसे बैंक से लोन ले सकते हैं जो कि आपको सस्ती ब्याज दरों और आसानी से उपलब्ध करा सकता हो।

Exit mobile version