नई दिल्ली. ट्रेन यात्रियों! अब टिकट की बुकिंग करते समय कुछ खास कोड का ध्यान रखिए वरना दिक्कत हो सकती है। लॉकडाऊन और कोरोना के दर्द से हताश ट्रेन यात्रा के शौकीनों के लिए गुड-न्यूज है। टूरिज्म को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों में रेलवे ने नये तरह के कोच की शुरुआत की है। कोड के जरिए ही पैसेंजर्स टिकटों की बुकिंग करते समय आप अपनी पसंदीदा सीट चुनते सकते हैं। रेलवे ने अपने शौकीन यात्रियों के लिए देशभर के तमाम दिखाओं को जाने वाली ट्रेन्स पर एक खास विस्टाडोम कोच की भी शुरुआत की है।
रेलवे इस तरह के कोच को पेश कर रहा है जिसमें बुकिंग कोड और कोच कोड के नियम होंगे। रेलवे ऐसे 83 कोच की शुरुआत करने को है। इसमें एसी थ्री 3 टियर की इकोनॉमी क्लास भी शामिल होगी। खास तो है विस्टाडोम कोच, जिसमें यात्री ट्रेन के अंदर बैठे ही बाहर के नजारे देख सकते हैं। इन कोचों की छतें भी शीशे की होगी। सभी राज्य में भारतीय रेलवे ऐसी कम से कम एक ऐसी ट्रेन चलाने की तैयारी में है। अभी विस्टाडोम कोच मुंबई के दादर और गोवा के मडगांव तक दौड़ रही है।
Read also: कम बजट में करे इन धार्मिक स्थलों की यात्रा आईआरसीटीसी के जबरदस्त टूर पैकेज से
इतना ही नहीं भारतीय रेलवे आधुनिक सोच के साथ अब हाइड्रोजन ईंधन पर आधारित तकनीक को अपनाने की फिराक में भी है। इसके लिए ट्रेनों में से डीजल जेनरेटर के बजाय हाइड्रोजन ईंधन सेल लगाया जाएगा। अगर भारत में यह सोच सफ ल हो जाती है तो दुनिया में इस तकनीक का प्रयोग करने वाला इंडिया तीसरा देश होगा जहां ट्रेनें ग्रीन एनर्जी से हवा से बातें करेंगीं।
Read also: चार धाम यात्रा करना चाहते है तो आईआरसीटीसी के इस ख़ास पैकेज के बारे में जाने सब कुछ

