Site icon Buziness Bytes Hindi

सरकार से क्यों निराश हैं आरक्षित वर्ग के ये अभ्यर्थी, Akhilesh Yadav से न्याय की गुहार लगाने पहुंचे

लखनऊ। यूपी की सहायक शिक्षक भर्ती में 6800 चयनित अभ्यर्थियों ने पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। अखिलेश यादव ने भी अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल से बात की है और कहा है कि उनको न्याय दिलाने के लिए वो एड़ी चोटी का जोर लगाएंगे। इस मौके पर अखिलेश यादव को अभ्यर्थियों ने एक ज्ञापन भी सौंपा है, जिसमें उन्होंने अपना दुख बयां किया है। 

Also Read : फिर आ गया कोरोना: CM Yogi ने इन जिलों के लिए जारी किये विशेष अलर्ट

अखिलेश यादव से मिलने गए इन अभ्यर्थियों ने कहा है कि वह पिछले दो साल से लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। दर-दर की ठोकरें खाने को विवश हैं। लेकिन, कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस मामले में अखिलेश यादव ने अभ्यर्थियों से सहानुभूति जताते हुए उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।

अखिलेश से मिलने गये अभ्यर्थियों में अमरेन्द्र सिंह पटेल, अवनीश यादव, वीरेन्द्र कुमार, वैशाली गौतम, नवनीत कुमार और गंगाराम यादव शामिल थे। अभ्यर्थियों ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद ने 69000 शिक्षक भर्ती 2018 में निकाली थी।

Also Read : शांति के लिए दुनिया की निगाहें भारत पर टिकीं : मुख्यमंत्री

इस दौरान इसमें आरक्षण की विसंगतियां पाईं गईं तो मामले की जांच कर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने का आदेश दिया। बेसिक शिक्षा विभाग ने लगभग 6800 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी की लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी उनकी नियुक्ति नहीं हुई है। चयनित अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि सभी अभ्यर्थी पिछड़े वर्ग और दलित वर्ग से आते हैं लेकिन तमाम प्रतिवेदनों के बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है।

Exit mobile version