Site icon Buziness Bytes Hindi

आरसीबी को रास नहीं आती ग्रीन जर्सी


आरसीबी को रास नहीं आती ग्रीन जर्सी

आईपीएल 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच सीजन का 44वां मैच खेला गया, जिसमें चेन्नई ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 6 विकेट खोकर 145 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए सीएसके ने 18.4 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया।

आरसीबी की टीम लाल रंग की जर्सी के बजाय हरे रंग की जर्सी पहने नजर आई, जिसके जरिए पर्यावरण को लेकर जागरुकता का संदेश दिया गया। साथ ही आरसीबी ने इस अभियान का समर्थन करने के अलावा अपने आस-पास के पेड़ पौधों का खास ख्याल रखने की अपील भी की।

खास बात ये है कि ग्रीन जर्सी में अब तक आरसीबी को 7 मैचों हार का सामना करना पड़ा है।

Exit mobile version