RBI News: RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) ने 2000 रुपए के नोट पर बड़ा फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक आरबीआई जल्द ही देश भर से 2000 रुपए के नोट वापस लेगी। बताया जाता है कि आरबीआई ने इस मामले में स्थिति साफ कर दी है। वहीं आरबीआई ने यह भी कहा है कि बाजार में 2000 रुपए का नोट लीगल टेंडर के रूप में जारी रहेगा।
आरबीआई की बैंकों को सलाह
भारतीय रिजर्व बैंक ने देश के सभी केंद्रीकृत और निजी बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से 2000 रुपए के नोट जारी करना बंद कर दें। हालांकि 2000 रुपये के नोट अभी लीगल टेंडर बने रहेंगे। आरबीआई द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि 2000 रुपए के नोटों को लाने का उद्देश्य तब पूरा हो गया था, जब दूसरी वैल्यू के बैंक नोट आम लोगों के लिए अनउपयोग में हुए थे।
आरबीआई द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, 23 मई, 2023 से अगर कोई किसी भी बैंक में 2000 रुपए के नोटों को एक्सचेंज कराने आता है तो एक समय में केवल 20,000 रुपये तक ही एक्सचेंज होंगे। आरबीआई के अनुसार सभी बैंक 30 सितंबर, 2023 तक 2000 रुपये के नोटों को बदल सकेंगे।
आरबीआई के मुताबिक वित्त वर्ष 2018-19 में 2000 रुपए के नोटों की छपाई बंद कर दी गई थी। 2000 रुपए के कुल जारी नोटों में से लगभग 89 फीसदी मार्च 2017 से पहले जारी हुए थे।
मार्च 2018 को 6.73 लाख करोड के 2000 नोट चलन में
.31 मार्च 2018 को 6.73 लाख करोड़ के 2000 रुपए के नोट चलन में थे जो 31 मार्च 2023 तक 2000 रुपए के नोटों का चलन 3.62 लाख करोड़ रुपये पर पर आ गया, जो मौजूदा चलन करेंसी का केवल 10.8 प्रतिशत है। आरबीआई के मुताबिक मौजूदा समय में 2000 रुपए के नोटों का उपयोग नहीं देखा जा रहा है। इसलिए इनको बंद करने का फैसला किया गया है।
