Site icon Buziness Bytes Hindi

RBI Monetary Policy: आम आदमी के अच्छे दिन, ना बढ़ी होमलोन की किश्त न महंगाई, मिलेगा फायदा

rbi

RBI Monetary Policy: आज आरबीआई ने साल की दूसरी मौद्रिक नीति बैठक में आम आदमी को राहत ही राहत है। आरबीआई गवर्नर ने इस बारे में जानकारी दी। जिसमें रेपो दर स्थिर रखी गई है। ब्याज दर भी नहीं बढ़ाई गई। इसी के साथ महंगाई दर कुछ कम जरूर होने की जानकारी दी गई है। आम आदमी के लिए राहत की बात है कि ना तो ईएमआई बढ़ेगी और ना ही महंगाई का तगड़ा झटका लगने वाला है। इसके उलट कुछ मोर्चों पर आम आदमी को राहत मिली है। इस बार मानसून में अच्छी बारिश की उम्मीद है। जिसका लाभ किसानों को होगा। इससे कृषि उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद है।

होम लोन की दरें नहीं बढ़ी

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो दर में बढ़ोतरी न करते हुए इसे 6.5 फीसदी पर रखा है। महंगाई में बढ़ोतरी न होने के कारण निर्णय किया है। इससे होम लोन की दरें स्थिर हैं। आम आदमी के लिए ये ही एक राहत भरी खबर नहीं है। कुछ दूसरे मोर्चों से आम आदमी को राहत मिली है। जिसमें इस बार मानसूनी बारिश बेहतर रहने की उम्मीद है। इससे किसानों को लाभ के साथ ही कृषि उत्पादन अच्छा होने की उम्मीद है। इससे उचित मूल्य पर खाद्य वस्तुएं सस्ती हो सकती है।

इन बिंदुओं पर भी राहत

आम आदमी को सबसे अधिक परेशानी महंगाई से होती है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का अनुमान है कि इस बार भी महंगाई में राहत लंबे समय तक बनी रहेगी। 2023-24 वित्त वर्ष में खुदरा महंगाई दर औसत 5.1 प्रतिशत पर रहने का अनुमान है। लोगों को महंगाई से राहत इस पूरे साल रहने वाली है।

Exit mobile version