Indian Rupee: भारतीय रुपए को International करेंसी बनाने के लिए RBI ने बनाया मास्टर प्लान

बिज़नेसIndian Rupee: भारतीय रुपए को International करेंसी बनाने के लिए RBI ने...

Date:

Indian Rupee as International Currency: भारतीय रुपए को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा बनाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म उपायों पर काम करना शुरू कर दिया है। बता दें कि यह उपाय आरबीआई के द्वारा नियुक्त समिति ने दिए हैं। इन उपायों के मुताबिक भारतीय रुपए को आईएमएफ के विशेष आहरण अधिकार (Special Drawing Rights (SDR)) बास्केट में शामिल करने के प्रयास शुरू किए जाएंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) ने भारतीय रुपए के अंतर्राष्ट्रीयकरण के लिए शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म उपायों का सुझाव दिया है।
ये उपाय आरबीआई द्वारा नियुक्त समिति ने दिए हैं। जिसमें भारतीय मुद्रा को आईएमएफ के विशेष आहरण अधिकार (Special Drawing Rights (SDR)) बास्केट में शामिल करने के प्रयास शामिल हैं।

SDR क्या है?

एसडीआर, आईएमएफ द्वारा अपने सभी सदस्य देशों के आधिकारिक भंडार के पूरक के लिए बनाई अंतरराष्ट्रीय आरक्षित संपत्ति है। यह IMF सदस्यों की स्वतंत्र रूप से उपयोग योग्य मुद्राओं पर संभावित दावा है। एसडीआर देश को तरलता प्रदान कर सकता है। एसडीआर में यूरो, अमेरिकी डॉलर, चीनी युआन, जापानी येन और ब्रिटिश पाउंड मुद्राएं शामिल हैं।

अंतर्राष्ट्रीयकरण प्रक्रिया है, घटना नहीं

वहीं दूसरी ओर आरबीआई के कार्यकारी निदेशक आरएस राठो की अध्यक्षता वाले अंतर समूह (IDG) ने रिपोर्ट में कहा कि अंतर्राष्ट्रीयकरण एक प्रक्रिया है। जिसमें अतीत में हुए सभी प्रयासों को आगे बढ़ाने के प्रयास किए जाते हैं। शॉर्ट टर्म उपायों का सुझाव देते हुए, कहा कि INR और स्थानीय मुद्राओं में चालान, निपटान और भुगतान के लिए द्विपक्षीय और बहुपक्षीय व्यापार, व्यवस्था प्रस्तावों की जांच करने और भारत के अंदर और बाहर दोनों जगह गैर-निवासियों (विदेशी बैंकों के नोस्ट्रो खातों के अलावा) के लिए INR खाते खोलने को प्रोत्साहित करने के लिए टेम्पलेट तैयार करने और मानकीकृत दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है।

इससे दूसरे देशों से लेनदेन के लिए भारतीय भुगतान प्रणालियों को एकीकृत करने और वैश्विक बाजार को बढ़ावा देकर वित्तीय बाजारों को मजबूत करने के भारत के INR लेनदेन को Central के रूप में बढ़ावा देने की सिफारिश शामिल है।

IDG ने प्रस्तुत की रिपोर्ट

अंतर विभागीय समूह (आईडीजी) का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय मुद्रा के रूप में भारतीय रुपए की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करना और Rupee के अंतर्राष्ट्रीयकरण के लिए रोड मैप तैयार करना था। IDG ने अपनी Report प्रस्तुत कर दी है। जिसमें सिफारिशों का Last set शामिल है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...