एक और बैंक पर RBI ने लगाया प्रतिबंध, पैसा नहीं निकाल सकेंगे खाताधारक

बिज़नेसएक और बैंक पर RBI ने लगाया प्रतिबंध, पैसा नहीं निकाल सकेंगे...

Date:


एक और बैंक पर RBI ने लगाया प्रतिबंध, पैसा नहीं निकाल सकेंगे खाताधारक

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक ने नाशिक की इंडिपेंडेंस को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर प्रतिबंध लगाया गया है जिसके बाद बैंक के खाताधारक पैसे नहीं निकाल सकेंगे। बैंक की आर्थिक स्थिति नाजुक होने के कारण RBI की ओर से ऐहतियात के रूप में ये कार्रवाई की गई है।

वहीं इंडिपेंडेंस को-ऑपरेटिव बैंक के करीबन 99.88 प्रतिशत खाताधारक डिपॉजिट इंश्योरंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन के बीमा सुरक्षा के लिए पात्र हैं। इस बीमा सुरक्षा योजना में बैंक खाताधारक को 5 लाख तक के जमा पर बीमा सुरक्षा प्रदान की जाती है। लेकिन RBI की ओर से इंडिपेंडेंस को-ऑपरेटिव बैंक पर 6 महीनों के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। इस बारे में आदेश बुधवार को जारी किया गया है।

बैंक पर प्रतिबंध के बारे में आरबीआई ने आदेश जारी किया है जिसमें इंडिपेंडेंस को-ऑपरेटिव बैंक की वर्तमान स्थिति को देखते हुए बैंक के खाताधारकों को बचत या चालु खाते में पैसे जमा करने और निकालने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही कुछ नियम और शर्तों के तहत खाताधारक कर्ज लौटा सकते हैं ऐसा आरबीआई ने अपने आदेश में कहा है।

बैंक के अधिकारियों को भी नये निवेश करने, बड़ी रकम अदा करने और कर्ज मंजूर करने का अधिकार नहीं होगा। ये भी आरबीआई ने स्पष्ट किया है। महाराष्ट्र टाइम्स में छपी खबर के अनुसार आरबीआई ने साफ कहा है कि जब तक बैंक की आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं होता तब तक ये प्रतिबंध जारी रहेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related