Site icon Buziness Bytes Hindi

RBI ने किया क्रेडिट डेबिट कार्ड के नियम में परिवर्तन, ब्याज को लेकर कही यह बात

व्यापार:- कई बार हम देखते हैं हमारे खाते से अचानक से बैंक कुछ पैसा काट लेती है। वही यदि हम क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो इसपर हमे ब्याज देना पड़ता है। कई खाता धारक बैंक की इस पॉलिसी से काफी परेशान भी रहते हैं उन्हें लगता है कि बैंक उनके पैसे को फजूल में काट रही है। अब क्रेडिट कार्ड ब्याज से जुड़ी खाता धारकों की इस समस्या पर ध्यान केंद्रित करते हुए आरबीआई ने नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। बैंक का कहना है नए नियमो ने खाता धारकों या निवेशकों को काफी लाभ प्राप्त होगा यह नियम उनकी सुविधा को ध्यान ने रखते हुए बनाए हैं।

RBI की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने क्रेडिट कार्ड सम्बंधित जो नए नियम लाए हैं वह 1 जुलाई से प्रभावी होंगे। आरबीआई ने नए नियम के अनुसार बैंक अब अपने निवेशकों या खाता धारकों को क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड देने से पूर्व ही उसपर लगने वाले ब्याज की सम्पूर्ण जानकारी देगा। वह उन्हें यह भी पहले से बताएगा कि उन्हें सभी प्रकार के भुगतान अनिवार्य रूप से करने होंगे। 
ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के ब्याज की सूचना उनके मेल अकाउंट या MMS के जरिए मिलेगी उन्हें 15 दिन के भीतर यह भुगतान चुकाना होगा। वही यदि कोई ग्राहक यह चाहता है कि उसका क्रेडिट या डेबिट कार्ड बन्द कर दिया जाए क्योंकि उसके पास ब्याज अदा करने का पैसा नहीं है तो बैंक को उसे 7 दिन के अंदर बन्द करना होगा। 
बैंक की ओर से दिशा निर्देश दिये गए हैं कि क्रेडिट कार्ड के सम्बंध में ग्राहक बैंक को सुबह 10 से 7 बजे तक कॉल कर सकते हैं। लेकिन ग्राहको की किसी भी जानकारी को तृतीय पार्टी के साथ साझा करने की कोई अनुमति नहीं है। इसलिए ग्राहक और बैंक को इस मामले में सावधान रहने की आवश्यकता है।
Exit mobile version