टी20 वर्ल्ड कप: ज़िम्बाब्वे की जीत में रज़ा बने सिकंदर, आयरलैंड को हराया

स्पोर्ट्सटी20 वर्ल्ड कप: ज़िम्बाब्वे की जीत में रज़ा बने सिकंदर, आयरलैंड को...

Date:

टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 12 की दौड़ के लिए शामिल टीमों के बीच चौथा मैच खेला गया. यह मैच जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच होबार्ट में खेला गया जिसमें ज़िम्बाब्वे के आलराउंडर सिकंदर रज़ा वाकई में अपने टीम के सिकंदर साबित हुए और आयरलैंड पर 31 रनों से टीम को जीत दिलाकर टीम के सुपर 12 में पहुँचने की उम्मीदों को ज़िंदा रखा है. बल्ले और गेंद के साथ उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें मैन ऑफ़ दि मैच भी घोषित किया गया है.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 174 रन बनाए जिसके जवाब में आयरलैंड की टीम 9 विकेट पर 143 रन ही बना सकी. सिकंदर रजा ने तूफानी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए 48 गेंदों पर 82 रन ठोंक दिए जिसमें 5 चौके और 5 गगनचुम्बी छक्के शामिल रहे. मतलब रज़ा ने 50 रन तो सिर्फ बॉउंड्रियां मारकर ही हासिल किये. बल्ले से कहर बरपाने के बाद उन्होंने गेंद से भी कमाल दिखाया और 3 ओवर में 22 रन खर्च कर एक सफलता हासिल की.

जिम्बाब्वे की शुरुआत तो बेहद खराब हुई थी. पारी की दूसरी ही गेंद पर रेगिस चकाब्वा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. इसके बाद अनुभवी क्रेग इरविन और वेस्ले जिम्बाब्वे के स्कोर को 37 रनों तक ले गए. इसी स्कोर पर ज़िम्बाब्वे को दो लगातार झटके लगे. 3 विकेट गिरने के बाद क्रीज पर सिकंदर रजा आये और इसके बाद शुरू हुई चौकों और छक्कों की बरसात। एक छोर से ज़िमबाब्वे के विकेट गिरते रहे मगर रज़ा एक सिरे पर टिके रहे और पारी की आखिरी गेंद तक जमे रहकर स्कोर 174 रन तक पहुंचा दिया. रजा के अलावा वेस्ले ने 22 रन और मिल्टन शुंबा ने 16 रन बनाए जबकि ल्यूक जोंगवे 20 रन पर नाबाद रहे. जोश लिटिल ने आयरलैंड के लिए 24 रन पर 3 विकेट लिए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरिश टीम की शुरुआत बहुत ख़राब रही, उसके चार विकेट 22 रनों पर गिर चुके थे, इसके बाद कर्टिस कैम्फ़र 26, जॉर्ज डॉकरेल 24, गैरेथ डेलेनी 24 और बैरी मक्कार्थी ने 22 रनों की पारियां ज़रूर खेलीं मगर वो लक्ष्य की प्राप्ति नहीं कर सके. ज़िमबाब्वे के लिए सिकंदर रज़ा इन दिनों वाकई सिकंदर बने हुए हैं , पिछले कुछ समय से उनका बल्ला कमाल कर रहा है और लगातार रन उगल रहा है, ज़िम्बाब्वे को अगर सुपर 12 में पहुंचना है तो रज़ा को ऐसी कई पारियां और खेलनी होंगी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...