रेमंड की नयी पेशकश वायरासेफ, सूटिंग और शर्टिंग के लिए फैब्रिक्स की सबसे बड़ी एंटी-वायरल श्रेणी

प्रेस रिलीज़रेमंड की नयी पेशकश वायरासेफ, सूटिंग और शर्टिंग के लिए फैब्रिक्स की...

Date:


रेमंड की नयी पेशकश वायरासेफ, सूटिंग और शर्टिंग के लिए फैब्रिक्स की सबसे बड़ी एंटी-वायरल श्रेणी

वायरासेफ को यूएसएफडीए, ईयूबीपीआर, यूएसीईपीए और एनएसएफ द्वारा मान्यता प्राप्त तकनीक से बनाया गया है

  • 600 से भी ज्यादा विकल्पों के साथ एंटी-वायरल फैब्रिक्स की विस्तृत श्रेणी प्रस्तुत करने वाली पहली कंपनी
  • साबित हो चूका है कि वायरासेफ में वायरसरोधी घटक हैं जिनकी मदद से वायरासेफ फैब्रिक वायरसेस और बैक्टीरिया को निष्क्रिय कर देता है
  • वायरासेफ शर्टिंग और सूटिंग फैब्रिक्स की सर्वोत्कृष्ट श्रेणी है जो ऑफिस के लिए पहनने के लिए बेहतरीन है।
  • नयी श्रेणी की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए टीवीसी के साथ-साथ व्यापक मीडिया कैंपेन चलाया जाएगा और आज की डिजिटल प्रेमी पीढ़ी के लिए सभी डिजिटल माध्यमों पर ज़ोर दिया जाएगा।
  • देश भर के सभी द रेमंड शॉप्स और मल्टी ब्रांड आउटलेट्स में वायरासेफ उपलब्ध है।

आगरा: भारत की अग्रणी टेक्सटाइल और कपड़ों की विनिर्माता और रिटेलर कंपनी रेमंड की एंटी-वायरल फैब्रिक्स की नयी श्रेणी वायरासेफ को ग्राहक खूब पसंद कर रहे हैं। रेमंड की आज तक विस्तृत उत्पाद श्रेणी में दाखिल हुई वायरासेफ में शर्टिंग और सूटिंग के वायरसरोधी फैब्रिक्स की बहुत ही प्रभावी श्रेणी है।

कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स, सर्विस प्रोफेशनल्स और मेडिकल प्रोफेशनल्स को रोज़ाना पहनने के लिए यह बहुत ही बेहतरीन और अत्यंत उपयुक्त है। लाखों भारतियों का पसंदीदा फैब्रिक ब्रांड रेमंड का मानना है कि उत्कृष्ट प्रदर्शन की क्षमता से परिपूर्ण एंटी-वायरल फैब्रिक्स की नयी श्रेणी प्रस्तुत करके ब्रांड ने ग्राहकों को विश्वास दिलाया है कि अब वह अपने रोज़ाना कार्य जीवन को पुनः शुरू कर सकते हैं। अनुसंधान से पता चला है कि कपड़ों की सतह पर रोगाणु दो दिनों तक सक्रीय रह सकते हैं। यह फैब्रिक एवियन इन्फ्लुएंजा (एचएसएन1), सार्स कोरोना वायरस (सीओवी – पी8-पी11) और इन्फ्लुएंजा वायरस (एच1एन1) पर 100% प्रभावकारी है।

कपड़ों पर एंटीवायरल प्रक्रिया/फिनिशेस किए गए हैं जो रोगाणुओं के प्रसारण और संक्रमण के खतरे को लक्षणीय मात्रा में कम करते हैं और उन्हें फैलने से रोकते हैं। ब्रांड के इस नवाचार के बारे में सेल्स एंड डिस्ट्रीब्यूशन सेल्स के वीपी और हेड श्री. राम भटनागर ने बताया, “वायरासेफ श्रेणी को हमारे ट्रेड चैनल और इंस्टिटूशनल खरीदारों से बहुत ही अच्छा प्रतिसाद मिला है। यह हमारे उत्पाद नवाचार और पिछले कई सालों में हमने ग्राहकों के मन में जो विश्वास निर्माण किया है उसका फलित है। अब मार्केट खुल रहा है, हमें आशा है कि यह एंटी-वायरल फैब्रिक लोगों को खूब पसंद आएगा क्योंकि आज लोग काफी सतर्क हो चुके हैं और नयी सामान्य स्थिति में पर्याप्त सुरक्षा देने वाले उत्पाद खरीद रहे हैं।”

वायरासेफ में सिल्वर टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है, जो कई प्रकार के माइक्रोब्स पर प्रभावी होती है, इसलिए यह कपड़ें आपको पूरे दिन भर तक रोगाणुओं से सुरक्षित रखते हैं। इस फैब्रिक फिनिश को यूएसएफडीए, यूएसीईपीए और एनएसएफ ने मान्यता दी है और सुरक्षा के लिए यह आदर्श है। रेमंड ने इस श्रेणी में 600 से भी ज्यादा सूटिंग और शर्टिंग फैब्रिक्स बनाए हैं जिनकी कीमतें 487 रुपयों से आगे हैं। देश भर के सभी द रेमंड शॉप्स, सभी बड़े मल्टी ब्रांड आउटलेट्स में वायरासेफ उपलब्ध है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...