Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: कच्चे आम और लहसुन की बनाएं चटपटी चटनी, खाने का ज़ायका बढ़ जाएगा!

लाइफस्टाइल डेस्क। Raw Mango Garlic Chutney – कच्चे आम की चटनी सुनते ही शयद आपके मुंह में पानी आने लगा होगा और क्यों न आए, ये चटनी है ही इतनी लाजवाब। लेकिन हम आपको सिर्फ कच्चे आम की साधी सी चटनी की रेसिपी नहीं बातएंगे बल्कि कच्चे आम और लहसुन की चटपटी चटनी बनाना बातएंगे। यकीन मानिए, चटनी बहुत लाजवाब है ये आपके खाने का ज़ायका बढ़ा देगी। 

कच्चे आम और लहसुन की चटनी के लिए सामग्री – 3-4 कच्चे आम, 5 लहसुन कलियां, 4-5 हरी मिर्च, धनिया, पुदीने के पत्ते और नमक। 

Read also: रसोई Bytes: तन को करे तरोताजा, बनाएं ‘मैंगो चिया पुड़िंग’!

कच्चे आम और लहसुन की चटनी रेसिपी (Raw Mango Garlic Chutney) –

पहले आम और लहसुन को छीलकर मोटे-मोटे टुकड़ों में काट लें, फिर हरी मिर्च, धनिया और पुदीने के पत्तों को धो लें। अब मिक्सी में लहसुन, धनिया, पुदीना के पत्ते ,हरी मिर्च, कच्चा आम और नमक डाल दे और अच्छे से पीस लें। बस तैयार है आम और लहसुन की चटपटी चटनी। आप इसे दाल चावल और पराठे के साथ सर्व करें। लेकिन ध्यान दे, चटनी को ज्यादा पतला न पीसें वरना स्वाद में मजा नहीं आएगा। 

 

Exit mobile version