Site icon Buziness Bytes Hindi

Ravindra Jadeja Injury: सर्जरी से गुज़रेंगे जडेजा, टी-20 विश्व कप में खेलना मुश्किल

एशिया कप में चोट की वजह से बाहर हुए टीम इंडिया के स्टार स्पिन आलराउंडर रविंद्र को लेकर एक और बुरी खबर सामने आयी है. खबर के मुताबिक उनके सर्जरी के दौर से गुज़रना होगा और रिकवरी के लिए कम से कम तीन महीने चाहिए जिसका मतलब ये हुआ कि टीम इंडिया को जड्डू की सेवाएं शायद नहीं मिलेंगी। अगर ऐसा हुआ तो यह टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ा झटका होगी क्योंकि टीम इंडिया की रणनीति में रविंद्र जडेजा का बहुत महत्वपूर्ण रोल रहता है. 

बीसीसीआई के एक अधिकारी के मुताबिक जडेजा की चोट काफी गंभीर है और उन्हें सर्जरी कराना पड़ेगी इसलिए आने वाले कुछ महीने इस स्टार आलराउंडर के लिए बड़े अनिश्चित हैं. सर्जरी के बाद उनकी रिकवरी में कितना समय लगेगा इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता हालाँकि जानकारों के अनुसार जडेजा की जो सर्जरी होनी है उसमें रिकवरी में काफी समय लगता है, ऐसे में उनका टी 20 विश्व कप में खेल पाना बड़ा मुश्किल है. बता दें कि जडेजा की दाहिने पैर के घुटने की चोट काफी पुराणी है जो फिर से उभर आयी है. गंभीर है.  

जडेजा इस समय एशिया कप में टीम के सदस्य थे. पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ उन्होंने दोनों मैच खेले भी थे, दोनों ही मैचों के दौरान उन्हें किसी समस्या से जूझते हुए तो नहीं देखा गया था, इसलिए माना जा रहा है कि यह कोई पुरानी चोट ही है. पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 35 रनों की बड़ी महत्वपूर्ण पारी खेली थी जो भारत की जीत का आधार बनी थी. जबकि हांगकांग के खिलाफ उन्होंने बड़ी किफायती गेंदबाजी करते हुए एक महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किया था. विश्व कप में जडेजा कारण अब द्रविड़ और रोहित शर्मा को नए सिरे सर जोड़ कर बैठना होगा और विश्व कप से पहले उनके विकल्प को होने वाले मैचों में ज़्यादा मौके देने होंगे।

Exit mobile version