भूख से मौत के बाद घर पहुंचा राशन!

उत्तर प्रदेशभूख से मौत के बाद घर पहुंचा राशन!

Date:


भूख से मौत के बाद घर पहुंचा राशन!

  • तहसीलदार बोले, डायरिया से हुई बच्ची की मौत
  • मां बोली, एक सप्ताह से नहीं था घर में नहीं था खाना

आगरा। न चाहते हुए अपने बच्चों को मैं बातों में लगा लेता हूं जब भी वह आवाज लगाते की मुझे खाना चाहिए. कहां से खाना लाऊं कोई सुनता नहीं पति को सांस की तकलीफ है कोई काम देता नहीं. मजदूरी करतीं हूं लेकिन कभी ठेकेदार से पैसे नहीं मिलते तो कभी मजदूरी ही नहीं कराई जाती. रोते हुए यह बात आगरा के बरौली अहीर ब्लॉक के नगला विधिचंद में अपनी बेटी की गरीबी से मौत के बाद एक मां ने कही. भूख से मौत की खबर प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में प्रशासन की ओर से 50 किलो आटा, चावल और अन्य राशन सामग्री पहुंचाई गई.शीला देवी ने बताया कि नोटबंदी के समय चार साल पहले मेरे आठ साल के लड़के की मृत्यु हो चुकी है. परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है.

1 माह से घर में राशन नहीं
नगला विधिचंद में शनिवार को पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई.मृतक बच्ची का परिवार मुफलिसी में जी रहा है. मां का कहना है कि घर में एक सप्ताह से खाने के लिए कुछ नहीं था. बेटी बीमार भी थी.उसने कई दिनों से कुछ नहीं खाया था.मृतक बच्ची की 40 वर्षीय मां शीला देवी ने बताया कि वो मजदूरी कर बच्चों का पेट पालती थी. अक्सर उसे काम नहीं मिलता. मिलता है तो ठेकेदार काम कराने के बाद बोलता है कि अभी नहीं बाद में पैसे ले लेना. पति सांस रोगी है.इससे वो काम पर नहीं जा पाता.लॉकडाउन में काम छूट गया.घर में एक माह से राशन नहीं था.

पड़ोसी की मदद से गुजारे 15 दिन
पड़ोसी की मदद से 15 दिन गुजार लिए, लेकिन बच्ची को तीन दिन से बुखार आ गया. खाना न मिलने से बच्ची में खून की कमी हो गई थी. न दवा के पैसे थे और राशन खरीदने के लिए.शीला देवी का कहना है कि राशन कार्ड नहीं होने से कभी राशन नहीं मिला.बिल जमा न कर पाने से टोरंट पावर ने बिजली काट दी. मुफलिसी और भूख से मेरी बेटी सोनिया की मौत हो गई.

प्रशासन नकार रहा भूख से मौत की बात
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने मामले की जांच के लिए तहसीलदार सदर प्रेमपाल सिंह को मृतक के घर भेजा.तहसीलदार ने कहा कि बच्ची की मौत डायरिया से हुई. कई दिनों से वो बीमार थी.भूख से मौत नहीं हुई. पीड़ित के घर 50 किलो आटा, 40 किलो चावल व अन्य राशन सामग्री उपलब्ध कराई है. परिवार का राशन कार्ड भी बनेगा.जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related