Site icon Buziness Bytes Hindi

रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल बनेंगे टाटा सन्स के निदेशक


रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल बनेंगे टाटा सन्स के निदेशक

मुंबई: टाटा ग्रुप के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रतन टाटा के छोटे भाई और ग्रुप की कंपनियों ट्रेंट एवं टाटा इन्वेस्टमेंट के अध्यक्ष नोएल टाटा को भी टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा सन्स लिमिटेड के बोर्ड में लाया जा रहा है। साथ ही उन्हें कई महत्वपूर्ण दायित्व दिए जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार, इस बारे में अंतिम निर्णय हो चुका है और बहुत जल्द इसकी घोषणा होने की उम्मीद है। नोएल टाटा मार्केटिंग में एक्सपर्ट माने जाते हैं और उनके टाटा सन्स के निदेशक बनने से टाटा ग्रुप को मजबूती मिलेगी।

खबरों में बहुत कम रहने वाले 63 वर्षीय नोएल टाटा, रतन टाटा के सगे नहीं सौतेले भाई हैं। वे रतन टाटा के पिता नवल होमी टाटा की दूसरी पत्नी सिमोन टाटा के पुत्र हैं, जो स्विस नागरिक हैं और लक्मे की अध्यक्षा रह चुकी हैं। अब वे काफी वृद्ध होने के कारण सेवानिवृत हैं। स्व. नवल होमी टाटा की पहली पत्नी स्व. सिल्लू टाटा के पुत्र रतन टाटा हैं। उनकी पत्नी आलू मिस्त्री साइरस मिस्त्री की बहन हैं।

Exit mobile version