लखनऊ। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की इण्टरमीडिएट परीक्षा में अंग्रेजी विषय के पेपर आउट मामले में तीन आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। अब इन तीनों आरोपियों पर रासुका लगाई गई है। पेपर लीक मामले में तीनों आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी रासुका के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। बलिया जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने पेपर आउट मामले के मास्टर माइंड महराजी देवी स्मारक इंटर कालेज भीमपुरा का प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह, नकल माफिया राजीव प्रजापति और रविंद्र नाथ सिंह के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की है।
Also Read : Uttar Pradesh News: तीन महीने में संपत्ति की घोषणा के आदेश को हवा में उड़ा रहे योगी के मंत्री
बता दें कि गत 30 मार्च 2022 को इंटरमीडियट बोर्ड की अंग्रेजी परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र आउट हो गया था और यह सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया था। जिसके बाद इंटर बोर्ड की अंग्रेजी प्रश्नपत्र की परीक्षा को प्रदेश के 24 जिलों में रदद करना पड़ा था। इस मामले में बलिया भीमपुरा व नगरा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था।
Also Read : UP News : बाबा के बुलडोजर से आहत भाजपा विधायक ने दी तहसील जलाने की धमकी
पेपर आउट मामले में अभियुक्तों के अपराध की गंभीरता को देखकर जिलाधिकारी ने पेपर आउट के आरोपी रविंद्र नाथ सिंह, निर्भय नारायन सिंह और राजीव प्रजापति के खिलाफ रासुका की संस्तुति की है। बता दें कि इससे पहले माध्यमिक शिक्षा के पूर्व निदेशक विनय पांडेय को मुख्यमंत्री योगी के आदेश पर निलंबित कर दिया गया था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कर्तव्यों का निर्वहन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए विनय पांडे को निलंबित किया था।

