इन 4 नेचुरल चीजों से भी कर सकते हैं हेयर कलर, मिलेगा स्टाइलिश लुक

रसोई Bytesइन 4 नेचुरल चीजों से भी कर सकते हैं हेयर कलर,...

Date:


इन 4  नेचुरल चीजों से भी कर सकते हैं हेयर कलर,  मिलेगा स्टाइलिश लुक

सफेद बाल होना एक आम बात है लेकिन अगर आपके बाल 25 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते ही सफेद होने लगे हैं, तो चिंता करना लाजिमी है। इसलिए आज इन समस्या से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपाय भी है, जिन्हें आप अपना सकते हैं। 

आंवला

इन 4  नेचुरल चीजों से भी कर सकते हैं हेयर कलर,  मिलेगा स्टाइलिश लुक
Image by Thomas B. from Pixabay 

यह बालों का प्राकृतिक काला रंग बनाए रखने में मदद करता है। 

किस तरह करे इस्तेमाल  : आंवले को मसल कर उसकी गुठली निकाल दें। अब इसका पेस्ट बनाएं और सिर पर लगा लें। इसके बाद इससे बालों की जड़ों पर मालिश करें।

नारियल तेल और नीबू रस

इन 4  नेचुरल चीजों से भी कर सकते हैं हेयर कलर,  मिलेगा स्टाइलिश लुक
Image by silviarita from Pixabay 

यह सिर की त्वचा का रक्त संचार बढ़ाता है। इस तेल में बायोटीन, नमी और दूसरे तत्व होते हैं, जो बालों को सफेद होने से रोकते हैं और उन्हें मुलायम बनाते हैं।

किस तरह करे इस्तेमाल: इसमें दो भाग नारियल का तेल और एक भाग नीबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण से सिर और बालों की मालिश करें।

करी पत्ता

इन 4  नेचुरल चीजों से भी कर सकते हैं हेयर कलर,  मिलेगा स्टाइलिश लुक
Image by Elenza Photography from Pixabay 

यह बालों की जड़ों की मजबूती बढ़ाता है और बालों को जरूरी पोषक तत्व देता है।

किस तरह करे इस्तेमाल: करी पत्ते को नारियल के तेल में डाल कर चटखने तक गर्म करें। इसके बाद इसे छान लें और इससे बालों की मालिश करें। करीब 30-45 मिनट बाद सिर धो लें। यह प्रक्रिया हफ्ते में दो बार अपनाएं।

चाय या कॉफी

इन 4  नेचुरल चीजों से भी कर सकते हैं हेयर कलर,  मिलेगा स्टाइलिश लुक
Image by Wi Pa from Pixabay 

ये बालों का प्राकृतिक रंग बनाए रखने में मदद करते हैं।

किस तरह करे इस्तेमाल: पानी में चाय की पत्ती या कॉफी पाउडर डाल कर उसे 10 मिनट तक उबालें। बालों का रंग काला बनाए रखने के लिए चाय की पत्ती का प्रयोग कर लें और भूरा बनाए रखने के लिए कॉफी पाउडर का प्रयोग करें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related