रसोई Bytes: शाम की चाय के लिए बनाएं कुरकुरे काबुली चने, ये रही इसकी रेसिपी!

रसोई Bytesरसोई Bytes: शाम की चाय के लिए बनाएं कुरकुरे काबुली चने, ये...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क।  Kurkure Kabuli Chana –  चाय के साथ कुछ स्नैक्स मिल जाए तो स्वाद दुगना हो जाता है। इसलिए इस बार हम आपके लिए कुरकुरे काबुली चने की रेसिपी लाए है, ये शाम की चाय का मजा और बढ़ा देगी। इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है, आप इसे आसानी से घर पर बना सकते है। 

कुरकुरे काबुली चने सामग्री – 300 ग्राम भीगे हुए काबुली चने, 400 ग्राम तेल, स्वादानुसार नमक,  4 चम्मच बेसन, 1 चम्मच चाट मसाला, 1 चम्मच लाल मिर्च, 1 चम्मच हल्दी पाउडर और चुटकी भर हींग

कुरकुरे काबुली चने रेसिपी (Kurkure Kabuli Chana) –

पहले चने को रातभर के लिए भिगोने के लिए रख दें और सुबह  कुकर में लगभग 2 गिलास पानी डालकर चने उबाल ले। 2-3 सीटी आ जाएं तो सारा पानी निकालकर चने को सूखने के लिए रख दें। अब कढ़ाही में तेल गर्म कर एक बाउल में सूखे हुए चने, बेसन, नमक, लाल मिर्च और हींग डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद, दो चम्मच पानी डालें और मसाला अच्छी तरह से मिलाए। अब काबुली चने को कढ़ाही में डालकर 10 मिनट  ब्राउन होने तक भून लें। फिर  प्लेट में निकाल लें और ठंडा होने के लिए रख दें। बस, ऊपर से चाट मसाला डालकर परोसे। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...