लाइफस्टाइल डेस्क। Coconut Rolls Recipe – त्यौहारों का मौका है और ऐसे में कुछ टेस्टी खाने का मन तो होता ही है। हर कोई अपने घर पर तरह-तरह के पकवान बनाते है, तो क्यों न आप भी कुछ नया बनाएं। जैसे की नारियल के रोल्स, ये खाने में बेहद लाजवाब लगते है।
नारियल के रोल्स सामग्री – 2 कटोरी गार्निश किए हुए सूखा नारियल, 1 कटोरी मिल्क पाउडर, 1 गिलास ठंडा दूध, 1 कटोरी चीनी पाउडर , 2 चम्मच इलायची पाउडर और फूड कलर (रेड)
नारियल के रोल्स रेसिपी (Coconut Rolls Recipe) –
पहले गार्निश किए हुए नारियल को बाउल डालकर मिल्क पाउडर, इलायची पाउडर और चीनी को मिक्स कर ले। अब इसे दो पार्ट में अलग अलग करके रखे और एक पार्ट के मिश्रण में फूड कलर डाले साथ ही ठंडा दूध मिला दें। आपको दूसरे पार्ट में भी दूध मिक्स करना होगा, उसे अच्छे से चिकना बना ले। अब एक पेपर बैग को मिश्रण की लोई की तरह गोल आकार में तैयार करे।
अब हाथों से इसे फ्लैट कर दें और ऊपर से फूड कलर डाल दे, फिर पेपर बैग को ऊपर रख कर बेल ले। बेले हुए रोल्स को अच्छी तरह से सेट कर फ्रिज में रख दे। कुछ समय बाद इसे निकाल कर कट कर लें, लीजिए तैयार है कोकोनट रोल्स।

