लाइफस्टाइल डेस्क। Arbi Leaves Chutney – अरबी के पत्तों की सब्जी और पकौड़ों को लोग बेहद स्वाद लेकर खाते है, लेकिन इसकी सिर्फ सब्जी या पकोड़े ही नहीं बनते बल्कि इनसे स्वादिष्ट चटनी भी तैयार कर सकते है। इसका स्वाद लाजवाब होता है, चलिए जानते है।
अरबी के पत्ते की चटनी समाग्री –
1 कप अरबी की पत्ती, 2 – 3 इमली, गुड़, लाल मिर्च पाउडर, आधा कप नारियल (कद्दूकस किया हुआ ), सरसों के बीज, आधा छोटा चम्मच उड़द की दाल, 1 लहसुन की कली, करी पत्ता, पानी और नमक स्वादानुसार।
Read also: रसोई Bytes: आसानी से घर पर बनाएं केक वाली व्हिप्ड क्रीम, ये है रेसिपी!
अरबी के पत्ते की चटनी रेसिपी (Arbi Leaves Chutney) –
पहले अरबी के पत्तों को धोकर साफ कर लें, फिर छोटा – छोटा काट ले। अब गैस पर बर्तन रखकर उसमे पानी डालें और इसमें इमली की दो से तीन गुठली, गुड़ का चूरा और लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें। इसे 10 मिनट तक पकने दें, फिर इसे ठंडा कर लें। अब ठंडे पत्ते और सारे मिश्रण को मिक्सी में डालें, साथ ही नारियल भी डालें और सारी चीजों को पीस लें। अब चटनी में तड़का लगाएं, जिसके लिए पैन गर्म पर उसमे उड़द की दाल डालें और उसमे करी पत्ता और लहसुन डाल दें। जब क्रिस्पी हो जाए तो इस तड़के के ऊपर चटनी डालें। बस लीजिए तैयार है चटनी।

