Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: जानिए क्यों है दुनिया भर में मशहूर इंदौर का पोहा, इंदौरी पोहा (Indori Poha Recipe) बनाने की पूरी रेसिपी


रसोई Bytes: जानिए क्यों है दुनिया भर में मशहूर इंदौर का पोहा, इंदौरी पोहा (Indori Poha Recipe) बनाने की पूरी रेसिपी

दुनिया भर में इंदौर का पोहा अपनी धूम मचा रहा है। दूर-दूर से लोग इंदौर आ कर पोहे- जलेबी का लुफ्त उठाते हैं। अपने स्वाद में अलहदा और अनूठे होने के साथ ही यहाँ का पोहा घर-घर में नाश्ते के तौर पर खाया जाता है। बाहर से आने वाले लोग इंदौर आ कर पोहा खाने की फरमाइश करते हैं। माना जाता है कि 1945 में इंदौर में पोहा बनाने की शुरुआत हुई थी। महाराष्ट्र के रायगढ़ से एक व्यक्ति पुरुषोत्तम जोशी अपने रिश्तेदार के यहां इंदौर मिलने आए थे। उनके मन में इंदौर में पोहे की एक दुकान खोलने का विचार आया। जिसके बाद उन्होंने पोहा बनाकर बेचने की शुरुआत की। अलग अंदाज और स्वाद के चलते लोगों ने इसे हाथों हाथ लिया। तब से आज तक पोहा दुनिया भर में इंदौर की पहचान बन गया है इंदौर में 24 घंटे हर गली नुक्कड़ पर पोहा उपलब्ध रहता है |

Read also: ऐसे करे छोटे बच्चों की इम्यूनिटी को मजबूत, कोरोना संक्रमण से होगा बचाव

ऐसे बनाएं इंदौरी पोहा (Indori Poha Recipe)

सामग्री :

सर्व करने के लिए सामग्री

नमकीन सेव या भुजिया
जीरावन मसाला
छोटे छोटे बारीक कटे प्याज के टुकड़े
धनियापत्ती बारीक कटी
मूंगफली तली हुई
अनार दाना
नींबू

इंदौरी पोहे (Indori Poha Recipe) बनाने की विधि

पोहे को सबसे पहले धो लें। अब इसे छलनी में रख दें। एक पैन में तेल डालें। मध्यम आंच पर इसे गर्म करें। जब तेल में से धुआं उठने लगे तो इसमें राई, सौंफ साबुत धनिया, हींग डालकर तड़का लगाएं। राई और सौंफ के चटकने पर प्याज, मटर, हरी मिर्च डालकर भूनें। प्याज का रंग गुलाबी हो जाए उसके बाद इसमें पोहा डालें। ऊपर से हल्दी, नमक, चीनी डालकर अच्छी तरह से मिला लें। पैन को ढक दें। मध्यम आंच पर दो से 3 मिनट तकपकने दें। उसके बाद आंच बंद कर दें। पोहे को नरम करने के लिए थोड़ा सा पानी भी छिड़क सकते हैं। आंच बंद करने के करीब 1 मिनट बाद पैन खोलें।

Read also: इस डाइट चार्ट को फॉलो कर, बड़े आराम से पेट की चर्बी होगी कम

ऐसे करें सर्व

इंदौरी पोहे (Indori Poha) को सर्व करने के तरीके से ही इसका स्वाद और जायका बढ़ता है। प्लेट में पोहा निकालें। उसके बाद इस पर कटा हुआ प्याज ,नमकीन सेव या भुजिया, धनिया पत्ती ,मूंगफली, अनार दाने, जीरावन मसाला और नींबू का रस डालें। फ़िर सर्व करें।

Exit mobile version