Rashifal 9 August 2022: मेष और कुभ का रहेगा मिलाजुला दिन, इन तीन राशियों के जातकों को होगा आज धन लाभ

धर्मRashifal 9 August 2022: मेष और कुभ का रहेगा मिलाजुला दिन, इन...

Date:

मेष 

आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। अपने बिजनेस में अच्छा प्रदर्शन करके ऊंचे मुकाम तक लेकर जाने में कामयाब रहेंगे। आलस्य को पीछे छोड़कर अपने कामों के पीछे लगना होगा। दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं। जो लाभदायक रहेंगे। परिवार का कोई सदस्य मदद मांग सकता है। सुख सुविधाओं में वृद्धि होती दिख रही है। यदि पहले किसी मित्र से कोई वाद विवाद हुआ था तो उसके लिए माफी भी मांगनी पड़ सकती है।

वृष 

आज का दिन मेहनत भरा रहेगा। किसी महान पुरुष से मुलाकात होगी। किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे। जहां तोल मोल कर बोलना बेहतर रहेगा। छात्र एकाग्र होकर पढ़ाई में जुटेंगे। तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। बिजनेस करने के लिए कोई नया आइडिया आ सकता है। जिसे तुरंत आगे बढ़ाना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज विवाह बंधन में बध सकते हैं।

मिथुन 

आज का दिन सुखमय रहने वाला है। जीवनसाथी की तरक्की देखकर मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करेंगे। जिसका नुकसान हो सकता है। नौकरी में उच्च अधिकारियों के कृपा से पदोन्नति व वेतन वृद्धि मिल सकती है। किसी सरकारी योजना में निवेश सोच विचार कर करना होगा। परिवार के किसी सदस्य को अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोग किसी फ्रॉड के चक्कर में आ सकते हैं। 

कर्क 

दिन की शुरुआत खुशियां लेकर आएगी। क्योंकि संतान के किसी परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं। जिसमें सफलता प्राप्त होगी। परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित कोई फैसला लिया जाए तो बहुत सोच विचार कर लें। नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आएंगे। जिसमें जेब का ख्याल रखकर उपहार लाना बेहतर रहेगा। नवविवाहित जातक कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।

सिंह 

आज का दिन उतार.चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरी में कोई नया पद मिल सकता है। दूसरी तरफ ट्रांसफर भी हो सकता है। जिसके लिए दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिवार में कोई सदस्य नाराज है तो उसे मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। घर पूजा धार्मि क कार्य आदि कराने का विचार कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में  जूनियर आपका पूरा साथ देंगे। किसी संपत्ति की खरीदारी में भी हाथ डाल सकते हैं।

कन्या 

आज का दिन प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। उत्साह व जोश से भरपूर रहेंगे। जिसके चक्कर में किसी अनजान व्यक्ति के कहने में आकर निवेश की योजना में ध्यान लगा सकते हैं। पिताजी किसी बात पर नाराज रहेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मेल मिलाप करते समय रुपए पैसे के लेनदेन की कोई बात नहीं करनी है। अपनी दैनिक सुख.सुविधाओं कि कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं। उन्हें शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।

तुला 

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। पारिवारिक कलह के चलते कार्यक्षेत्र में कार्य पर ध्यान नहीं लगाएंगे। लेकिन अपने किसी मित्र से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। यदि किसी कानूनी कार्य में जीत लेनी है, तो उसके लिए किसी अधिकारी की बात माननी पड़ सकती है। संतान अपने मन की कुछ समस्याओं को साझा करेंगी। जिनका समाधान खोजना होगा।

 वृश्चिक 

आज का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। जूनियर से कुछ ऐसी बातें कहेंगे। जिसके कारण वह पूरा काम समय पर करके देंगे। कोई अपनी मीठी बातों में फंसाने की पूरी कोशिश कर सकता है। यदि कोई धन के निवेश का जिक्र करें तो उसे करने से बचना होगा। धन का संचय आप कर पाएंगे। जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। राजनीति में कार्यरत लोग कोई बड़ा पद प्राप्त कर सकते है।

धनु

 आज का दिन परेशानियों से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे। यदि परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े ऐसे में उसमें राय अवश्य लें। मनोरंजन के साधनों की तरफ रुचि और बढ़ेगी। द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी। लेकिन बहुत लंबे समय बाद किसी प्रियजन से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। 

मकर 

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कामकाज में अच्छा प्रदर्शन करके लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। लेकिन किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। जिसमें धैर्य बनाए रखना होगा। नहीं तो शत्रु फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार का कोई सदस्य विदेश में नौकरी पा सकता है। जो प्रसन्नता का कारण बनेगा। किसी अपने के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना होगा। भाई व बहनों से हर संभव मदद मिलती दिख रही है। मित्र किसी निवेश को करने के लिए कहे तो उसमें पिताजी से बातचीत करना बेहतर रहेगा।

कुंभ 

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अपने घर व बाहर दोनों जगह तालमेल बनाकर चलना होगा। नहीं तो परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं। कुछ ऐसे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे जो कार्य में सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए दिन कुछ परेशानी भरा हो सकता है। क्योंकि उनकी कोई बड़ी डील लटक सकती है। जो परेशानी का कारण बनेगी। पारिवारिक जीवन में नोकझोंक होगी। 

मीन 

आज घर परिवार में किसी मांगलिक उत्सव का आयोजन हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगेगी।  मीठी बातों से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगेएलेकिन अपने शत्रुओं को मात देने के लिए चतुराई का प्रयोग करके किसी कार्य को करना होगा। नौकरी करने वाले लोगों को सीनियर्स के द्वारा प्रशंसा सुनने को मिल सकती हैं। परिवार के सदस्यों से इसी प्रकार की कोई मदद मांगेंगे,तो वह  आसानी से मिल जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related