मेष
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए नई डील को लेकर आ सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा और ससुराल पक्ष से भी धन लाभ मिलता दिख रहा है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए दिन उत्तम है। अधिकारियों को अपने कार्यों से प्रसन्न कर सकते हैं। मित्रों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बनाएंगे। विद्याथÊ यदि किसी नए विषय की पढ़ाई करना चाहते हैं,तो इच्छा भी पूरी होगी। आज कोई नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं।
वृष
आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि धन संबंधित कुछ समस्याएं चल रही थी,तो उनसे छुटकारा मिल सकता है। किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं,जहां किसी से तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करके किसी समस्या से आसानी से निकल जाएंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। जिससे परिवार में खुशियां रहेंगी गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।
मिथुन
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। बेवजह किसी बहस में पड़कर अपने को किसी परेशानी में डाल सकते हैं,इसलिए किसी से बहुत ही सोच विचार कर बोले। अच्छी सोच से कार्यक्षेत्र में अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे,लेकिन कुछ धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिसके लिए एक बजट प्लान करके चलना बेहतर रहेगा। संतान किसी वस्तु की मांग कर सकती है।
कर्क
आज का दिन उत्साह से भरे रहने के कारण किसी भी कार्य को तुरंत करने के लिए सोच विचार नहीं करेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया तो अत्यधिक मेहनत की जरूरत है। यदि पहले किसी से धन उधार लिया था,तो वह वापस मांगने आ सकता है। यदि कोई प्रिय वस्तु खोई हुई थी,तो आज वह प्राप्त हो सकती है। विदेश में रह रहे परिजनों के आप मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आयात निर्यात का कार्य करने वालों को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
सिंह
आज का दिन व्यापार में चल रही समस्याओं से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आज दिन का कुछ समय परिवार के के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। छोटे बच्चे प्रसन्न रहेंगे। काम में व्यस्त रहने के कारण संतान की बातों की ओर ध्यान नहीं देंगे,जिससे वह नाराज हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियों को किसी मित्र की मदद से समाप्त करने में सफल रहेंगे। ऑनलाइन कार्य कर रहे लोगों को कोई अच्छा मुनाफा हो सकता है।
कन्या
आज का दिन लेन-देन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। कोई धन उधार मांगे,तो परिवार के किसी सदस्य से बातचीत करके दें तो बेहतर रहेगा। लोगों के साथ बैठकर खाली समय व्यतीत करेंगे,जिससे काफी काम लटक सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई का काम का बोझ अधिक होने के कारण आप परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से चल रही अनबन के कारण मन परेशान रहेगा,जिसके कारण किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा।
तुला
आज का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। माता पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में चल रहे यदि कुछ अवरोध परेशान कर रहे हैं,तो उनके बारे में ज्यादा सोचने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में भाग्य का पूरा साथ मिलने से पदोन्नति प्राप्त हो सकती है,जिससे प्रसन्न रहेंगे। यदि किसी को धन उधार दिया था,तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना कम है। कामकाज कर रहे लोग किसी पर भरोसा सोच विचार कर करें।
वृश्चिक
आज के दिन बेवजह की चिंता को लेकर परेशान रहेंगे। यदि आप कोई नया व्यापार करेंगे,तो वह भी लिए अच्छा रहने वाला है। आप धार्मिक कार्यक्रमों में बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे और टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोग रिसर्च से कोई अच्छा काम कर सकते हैं। अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखनी होगी,नहीं तो बेवजह परेशान होना पड़ सकता है। परिवार में यदि किसी को कोई सलाह देंगे,तो वह उसे अवश्य मानेंगे।
धनु
आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में योजना बनाकर काम करेंगे तो ही परेशानियों से निजात पा सकेंगे। आपका कोई पहले किया गया निवेश आज लिए अच्छा लाभ लेकर आ सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होने से आप प्रसन्न रहेंगे। संतान की संगति की ओर ध्यान देना होगा नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। माता-पिता कार्य में पूरा साथ देंगे।
मकर
आज अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे और परिवार के सदस्यों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे,जिससे यदि उनको कुछ नाराजगी चल रही थी, तो वह समाप्त होगी,लेकिन अपने कुछ खर्चों में ढील बरतने के कारण समस्या होगी। खर्चे बेतहाशा बढ़ सकते हैं। एक्स्ट्रा एनजÊ से भरपूर रहने के कारण दूसरे के काम में भी फंस सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।
कुंभ
आज का दिन पराक्रम में वृद्धि को लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आज किसी कार्य को करने में पूरी जी जान लगाएंगे,जिससे वह काम समय से पूरा होगा, जिससे आत्मविश्वास और गहरा होगा। किसी भी आलोचक की आलोचना पर ध्यान नहीं देना है,नहीं तो वह परेशान कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो वाहन की खराबी के कारण धन बढ़ सकता है। किसी कानूनी कार्य में ढील देने से बचें।
मीन
आज के दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए परेशानी लेकर आ सकता है। कुछ इच्छाओं को पूरा न करने से परेशान रहेंगे। धन की कमी के कारण आर्थिक स्थिति भी डगमगा सकती है। परिवार में चल रही कोई कलह विकराल रूप हो सकती है। जिससे परिवार में शांति भंग होगी। व्यापार कर रहे लोग ज्यादा धन कमाकर प्रसन्न रहेंगे,जिससे प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा,लेकिन किसी से उधार मांगेंगे,तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।
Rashifal 30 September 2022: मेष सहित इन तीन राशि वालों को मिलेगी सफलता, इस राशि के जातकों को रहना होगा संभलकर
