मेष
आज का दिन किसी विशेष कार्य को करने के लिए रहेगा। किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी के लिए जाना पड़ सकता है,जिससे परिवार के सदस्य थोड़ा दुखी रहेंगे। माता पिता के सेहत की चिंता सता सकती है। यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है,तो उसमें लापरवाही बरतने से अच्छा आप डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज अपने खानपान की आदतों में बदलाव लाने की आवश्यकता पड़ेगी। मनमौजी होने के कारण कार्यक्षेत्र में अपने मुताबिक कार्य करेंगे,जिससे आपके जूनियर्स को असुविधा होगी ।
वृष
आज का दिन कला के क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छा है। परिवार में यदि कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी,तो वह आज सुलझ सकती है जिससे माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। कुछ आर्थिक मामलों में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी। कामकाज के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ प्रसन्न रहेंगे और कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। भाई बहनों का प्रत्येक कार्य में पूरा साथ मिलेगा।
मिथुन
आज का दिन कुछ चुनौतियों भरा रहने वाला है,लेकिन उनसे घबराएंगे नहीं। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों के लिए अवसर आ सकता है। कड़ी मेहनत से काम करके अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे। रुपए पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी और विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें,नहीं तो कोई बनती हुई बात बिगड़ सकती है। ससुराल पक्ष से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें।
कर्क
आज का दिन कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक परिणाम लेकर आएगा। किसी दी गई जिम्मेदारी को कार्यक्षेत्र में मन लगाकर पूरा करना होगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं,जहां कोई जानकारी प्राप्त होगी। यदि किसी परिजन की मदद करने का मौका मिले,तो अवश्य करें। अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ी देख मन प्रसन्न रहेगा। आप सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी। परिवार में दी गई सलाह व सुझावों का स्वागत होगा।
सिंह
आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है। कुछ रुके हुए कामों को पूरा करने में भाग्य का साथ मिलने से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और यदि कोई निवेश किया था तो उसमें किसी की मदद की आवश्यकता हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों के कुछ लोगों से अनुबंध बनेंगे। धन लाभ की स्थिति अच्छी है, लेकिन कोई पुरानी की हुई गलती के लिए पछतावा हो सकता है। पुराने दोस्तों से मिलकर प्रसन्न रहेंगे और कुछ पुराने गिले-शिकवे भी दूर करेंगे।
कन्या
आज का दिन थोड़ा अस्त-व्यस्त रहेगा। किसी मित्र के काम के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। संतान को यदि शिक्षा से संबंधित कुछ समस्याएं चल रही हैं तो उनके गुरुजनों से बातचीत करने के लिए जाना होगा। विद्यार्थी परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम पाकर प्रसन्न रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा जो लाभदायक रहेगी। काम की अधिकता होने के कारण बोझ अधिक रहेगा।
तुला
आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं,जो अच्छा लाभ देगा,लेकिन कुछ तनाव रहने के कारण मन इधर-उधर भटकेगा और काम पर ध्यान कम लगा पाएंगे। यदि किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता हो,तो अवश्य लें। आज अपने भाई की सेहत में गिरावट होने के कारण भागदौड़ में लगे रहेंगे। माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।
वृश्चिक
आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है क्योंकि उन्होने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था तो उसके परिणाम आ सकते हैं। प्रेम जीवन की रहे लोगों को साथी की सेहत की चिंता सता सकती है। अपने बहन भाइयों से किसी लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा। आज रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि और बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में दिए गए सुझावों का मान रखा जाएगा।
धनु
आज बिजनेस में कुछ चुनौतियों के कारण समस्याएं आएंगी,लेकिन उनसे घबराएंगे नहीं। अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाकर किसी मुसीबत में आ सकते हैं। किसी से अपनी डील फाइनल करते समय किसी से भी बातचीत नहीं करनी है नहीं तो वह किसी समस्या में ला सकते हैं। माता पिता का सहयोग मिलने से किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जिससे परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे।
मकर
आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। परिवार में सदस्यों के बीच चल रहे लड़ाई झगड़े को लेकर तनाव में रहेंगे,इसलिए किसी भी फैसले को शांति से लेना होगा,नहीं तो किसी को भला बुरा बोल सकते है। नौकरी कर रहे लोग आज किसी साथी से अपना काम निकलवाने के लिए वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को समस्याएं आ रही थी,तो उन्हें समाधान मिल जाएगा। आपके सारे काम निपटने से मन प्रसन्न रहेगा।
कुंभ
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। विद्यार्थियों की कोई मन की इच्छा पूरी ना होने से वह परेशान रहेंगे,जिसके कारण ध्यान भटक सकता है। धन के मामले में लेनदेन सावधानी से करना होगा नहीं तो कोई लिया गया फैसला समस्या लेकर आ सकता है। मित्रों के साथ मिलकर कुछ पुरानी यादें ताजा करेंगे और किसी पार्टी को भी कर सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी के निवेश का मन बनाएं,तो उसमें भाइयों से बातचीत अवश्य करें।
मीन
आज का दिन आर्थिक समस्याएं लेकर आएगा, यदि पहले कभी कोई निवेश किया था,तो उससे नुकसान उठाना पर सकता है। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा,क्योंकि विरोधी उनके ऊपर कुछ गलत आरोप लगा सकते हैं,जिससे छवि खराब होगी। कार्यक्षेत्र में किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचे व किसी से आज रुखा व्यवहार ना करें,नहीं तो उन्हे कुछ बातें बुरी लग सकती हैं।

