मेष
आज का दिन जीवन में चल रही समस्याओं से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। किसी छोटे-मोटे पार्ट टाइम काम को करने पर भी विचार कर सकते हैं। माता-पिता से किसी बात पर नाराज रहेंगे। भाई बहनों से चल रही समस्या को मिलजुल कर समाप्त करना होगा। कार्यक्षेत्र में यदि कोई परेशानी है ,तो उसके लिए अपने अधिकारियों से बातचीत करनी होगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। धार्मिक कार्यक्रमों के प्रति रुचि बढ़ेगी।
वृष
आज का दिन कुछ कठिनाइयां लेकर आएगा। नौकरी कर रहे लोगों को काम अधिक मिलने के कारण व्याग्रता बढे़गी। दिनचर्या में बदलाव करके अपने कुछ कामों को भी पूरा कर सकेंगे। भाई बहनों से यदि कोई मनमुटाव चल रहा है,तो उसे समाप्त करना होगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। परिवार में चल रही लड़ाई झगड़े को आज शांति से निपटाए।
मिथुन
आज का दिन आय में वृद्धि लेकर आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी परिजन के घर मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। अपने वाहन के रखरखाव आदि पर धन व्यय करेंगे और दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। यदि परिवार में कोई कलह की स्थिति उत्पन्न हो,तो उसमें शांति बनाने की कोशिश करनी होगी। विद्याथÊ परीक्षा में कठिन परिश्रम करके सफलता हासिल करेंगे।
कर्क
आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। किसी परिवार के सदस्य की नौकरी में आ रही समस्या के कारण भागदौड़ करनी होगी। मन परेशान होने के कारण निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी। जिससे किसी निर्णय को समय पर नहीं लेंगे। संतान पक्ष की ओर से कोई समाचार सुनने को मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी के लिए जाना पडेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों की बड़े नेता से मुलाकात होगी।
सिंह
आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। किसी मित्र के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं,लेकिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सावधान आवश्यकता है,क्योंकि उनके विरोधी उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। खानपान की आदतों में आपको बदलाव लाना होगा,नहीं तो पेट संबंधित समस्या हो सकती है। बहन के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।
कन्या
आज का दिन तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग महिला मित्र के सहयोग से किसी अच्छे पद की प्राप्ति कर सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को मेहनत अधिक करनी होगी। तभी वह कोई मुकाम पा सकेंगे। लेकिन स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आने से परेशान रहेंगे। वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा,तभी आप लोगों से काम आसानी से निकलवा पाएंगे। पारिवारिक समस्याओं को लेकर चिंता बनी रहेगी।
तुला
आज का दिन असमंजस भरा रहेगा। किसी काम को लेकर परेशान रहेंगे,लेकिन आपका कोई परिचित कोई सलाह दे सकता है,जिसमें आपको उनकी बात बहुत ही सोच विचारकर माननी होगी। नहीं तो वह कोई गलत सूचना भी दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ है,तो उनसे घबराना नहीं है। निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ उठाएंगे।
वृश्चिक
आज का दिन जोश व उत्साह से भरपूर रहने के कारण आप और कामों पर भी पूरा ध्यान लगाएंगे। किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। अपने रहन-सहन के स्तर में भी सुधार लाएंगे। यदि किसी यात्रा पर जाएं,तो उसमें बहुत ही सावधानी बरतें,नहीं तो प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। कुछ नए कपड़े या फिर शान शौकत की कोई चीज की खरीदारी कर सकते हैं।
धनु
आज का दिन आय के नए स्त्रोत लेकर आएगा। उन्हें पहचान कर अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करेंगे,तो वह भविष्य में अच्छे रहेंगे। सुखों में भी वृद्धि होती दिख रही है। अपने धन को संचय करने पर विचार करना होगा,नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है। कोई मित्र आपके लिए प्रसन्नता दायक सूचना लेकर आ सकता है। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों का मान रखना होगा। यदि वह किसी काम को करने के लिए मना करे,तो उनकी बात अवश्य करें।
मकर
आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। जीवनसाथी के लिए किसी नए व्यवसाय को करा सकते हैं,लेकिन उसे छोटा या बड़ा सोचकर नहीं करना है। यदि कोई क्रोध दिलाने की कोशिश करें,तो भी उसमें धैर्य बनाए रखना होगा। कोई पुराना मित्र आज आपसे लंबे समय बाद मिल सकता है। जिससे मिलकर प्रसन्नता होगी। आप धैर्य से हर समस्या का समाधान आसानी से खोज पाएंगे।
कुंभ
रोजगार ढूंढ रहे लोगों के लिए दिन उत्तम है। उन्हें किसी परिजन के द्वारा कोई अच्छा अवसर मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोग किसी कारण नौकरी बदलने का विचार बना रहे हैं,तो उन्हें कुछ समय पुरानी में ही टिकना बेहतर रहेगा। बिजनेस में परिवार के सदस्यों के कारण कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यर्थ में किसी भी लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा। वरिष्ठ सदस्य आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे और कोई अच्छी सलाह भी दे सकते हैं।
मीन
आज का दिन दांपत्य जीवन के लिए सुखमय रहेगा। अपने बिजनेस के सिलसिले में किसी विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य में कुछ समस्या आ रही है,तो उसमें सावधान करना होगा। परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। मित्रों के सहयोग से कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है और कोई निवेश संबंधी सूचना मिल सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ समस्याएं आ रही थी,तो समाधान आसानी से मिल जाएगा।

