मेष
आज किसी पुराने काम के पूरा होने से अच्छा महसूस करेंगे और यदि पहले कभी कोई बड़ा निवेश किया था, तो आज उसका अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है। संतान के करियर को लेकर यदि कोई चिंता सता रही थी, तो वह चिंता समाप्त होगी। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को महिला मित्र से सहयोग से अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। किसी पिछली समस्या को लेकर अपने मित्रों से बातचीत कर कर सकते हैं। रोजगार के तलाश कर रहे लोगों को आज अच्छा अवसर मिल सकता है।
वृष
आज का दिन सुखमय रहने वाला है। आज आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। एक साथ कई काम हाथ में आने से परेशान रहेंगे। अपने किसी परिजन से कोई वाद विवाद हो सकता है। आज अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ शत्रु आज आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे उनसे बचना होगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति उधार मांग सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमानी दिन व्यतीत करेंगे।
मिथुन
आज का दिन परोपकारी कार्यों में बिताएंगे और अपने धन को गरीबो की सेवा में लगाएंगे। यदि आज किसी की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। माता पिता के आशीर्वाद से कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे। आज किसी को बिना मांगे सलाह न दें। परिवार के सदस्य आज बातों का मान रखेंगे। संभव हो तो आज किसी को भी उधार न दें।
कर्क
आज का दिन मनमुताबिक लाभ प्रदान करेगा। आज व्यापार में किसी बड़े सदस्य की मदद से अच्छा धन कमाने के किसी अवसर को नहीं छोड़ेंगे। आज अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए अपने किसी परिजन से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आज जीवनसाथी को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं। आज मन मे किसी अहम की भावना को रखने से बचना होगा। पारिवारिक बिजनेस में चल रही समस्याओं को आज भाइयों की मदद से सुलझाने में कामयाब रहेंगे।
सिंह
आज का दिन मेहनत भरा रहेगा। आज परिवार के किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। जिसके बाद परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। आज यदि किसी बात को लेकर परेशान है,तो उसमें जीवन साथी से बातचीत करनी होगी। आज किसी परिजन की सेहत के लिए भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आस पास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है।
कन्या
आज का दिन कुछ परेशानी भरा रहेगा। अत्यधिक लाभ कमाने के चक्कर में अपनी छोटे लाभ के अवसरों को भी गंवा देंगे। किसी मित्र की सलाह कारगर साबित होगी। कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या आज हो सकती है। यदि आंखों में दर्द या पानी जैसी समस्या है, तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। ननिहाल पक्ष के लोगो से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते है। माता पिता के आशीर्वाद से कोई नए वाहन को खरीदने का सपना पूरा होगा।
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए दिन धन के मामले में उत्तम रहने वाला है। उनके कुछ अधूरे कार्यों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और वह पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। धन संबंधित योजनाओं में निवेश करना बेहतर रहेगा। इधर उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है अपने कामों पर ध्यान लगाएं। सामाजिक गतिविधियों में आज रुचि बढ़ेगी।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातक को आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज किसी नई संपत्ति को खरीदने का मन बना सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है नहीं तो लोग किसी पॉलिटिक्स में फंसाने की कोशिश करेगा। आज किसी मामले में क्रोध करने से बचना होगा, नहीं तो परेशानी हो सकती है। आपकी वाणी आज मान सम्मान दिलाएगी। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आज कोई मदद मांग सकता है।
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए दिन उतम रहेगा। आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे, क्योंकि अंदर आलस्य बना रहेगा। आज रुके हुए काम पूरे करें अन्यथा परेशानी हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अधिकारियों की कृपा से पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना मिलेगी। एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त हो सकती है।
मकर
मकर राशि के जातक के लिए दिन मध्यम रुप से फलदायक रहने वाला है। घर परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान तो रहेंगे, लेकिन इस संबंध में अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते है। कार्यक्षेत्र में कुछ मुश्किलें बढ़ने से मन परेशान रहेगा। छात्रों का मन आज पढ़ाई में नहीं लगेगा। संतान आज किसी बात से नाराज हो सकती है।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन खुशियों भरा रहेगा। आज पुरानी नौकरी को बदलने का मन बना सकते हैं। वह इच्छा पूरी होगी। आज परिवार में किसी नन्हे मेहमान का स्वागत करेंगे। व्यवसाय में कुछ योजनाएं परेशानी लेकर आ सकती है। यदि साझेदारी में किसी व्यवसाय को किया हुआ है, तो उसमें पार्टनर की बात मान कर किसी डील को फाइनल करना लाभदायक रहने वाला है। माताजी से आज कुछ अपने मन में चल रही उलझनों पर बातचीत कर सकते हैं।
मीन
आज का दिन आय के मामले में अच्छा रहने वाला है। किसी धन से संबंधित समस्या का समाधान पाकर प्रसन्न रहेंगे। आज पास एक्स्ट्रा एनजÊ होने के कारण प्रत्येक कार्य को करने के लिए उत्साहित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ मिलेगा। आज किसी पार्ट टाइम काम को करने की सलाह किसी मित्र द्वारा मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की जरूरतों का पूरा ध्यान रखना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं।
Rashifal 24 September 2022: इन तीन राशि के जातकों को होगा मनमुताबिक लाभ, तुला राशि की दूर होगी समस्याएं
