मेष
धन के मामले में दिन उत्तम रहेगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से मिलने की संभावना बन रही है। जिससे रुके हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। नौकरी में पूरी लगन व मेहनत से कार्य करने होंगे। जल्दबाजी किसी कार्य में ना करें। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से पार्टी का आयोजन हो सकता है।
वृष
आज का दिन खर्च भरा रहेगा। पैतृक संपत्ति मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा वह एक संपत्ति में इजाफा होगा। जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे हैं उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। कुछ बढ़ते हुए खर्चे आंखों में चुभेंगे। जिन पर लगाम लगाने की कोशिश करेंगे। शेयर मार्केट अथवा म्यूचुअल फंड में निवेश करना बेहतर रहेगा। पूरी ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। जिसके कारण किसी काम को कल पर नही टालेंगे।
मिथुन
आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार के सदस्यों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। जिसके बाद वह प्रसन्न रहेंगे। चुस्ती फुर्ती होने के कारण किसी कार्य को कल पर नहीं टालेंगे व पूरा करने का दमखम रखेंगे। विद्यार्थी किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें कोई बेहतर विकल्प मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा। छोटे बच्चे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। जिन्हें पूरी करते नजर आएंगे।
कर्क
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। पिछले किए गए निवेशों से अच्छा लाभ मिल सकता है। जिसके कारण उन्हे परिवार के सदस्यों की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने की चिंता समाप्त होगी। संतान द्वारा कोई ऐसा काम किया जाएगा। जिससे खुशी होगी और विश्वास और बढ़ेगा। नौकरी कर रहे लोगों को मुताबिक कार्य सौंपा जा सकता है। जिसके बाद जूनियर परेशान रहेंगे और वह काम में कुछ ना कुछ अड़चने डालने की पूरी कोशिश करेंगे।
सिंह
आज का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत माता-पिता के आशीर्वाद से करेंगे तो बेहतर रहेगा। लंबे समय बाद अपने किसी मित्र से मुलाकात होगी। जो लाभदायक रहेगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या समाप्त होगी। जिसके परिवार में खुशियां आएंगी। भाई-बहनों से चल रहा विरोध समाप्त होगा और एक-दूसरे के साथ मिलजुल कर आगे बढ़ेंगे। जीवनसाथी प्रत्येक कार्य में मदद करेगी।
कन्या
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य में खराबी के कारण परेशान रहेंगे। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मेल मुलाकात करने का मौका मिलेगा। कोई मित्र किसी संपत्ति की खरीदारी के लिए कहे तो वह बाद में अच्छा लाभ दे सकती है। पिताजी से किसी बात पर झड़प हो सकती है। जिसके बाद किसी परिजन से माफी मांगने होगी।
तुला
आज का दिन कुछ कठिनाइयां लेकर आएगा। संतान के करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी हर काम में मदद करेंगी। जिससे काफी समस्याएं हल होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा व आज किसी प्रिय को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। कुछ मामले में एक बजट बनाकर चले, तो बेहतर रहेगा। नहीं तो धन संचय करने की ओर ध्यान नहीं देंगे और बाद में परेशानी होगी। कार्यक्षेत्र में कुछ विरोधी ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे।
वृश्चिक
आज का दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। किसी सांस्कृतिक व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। जहां कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। जिनसे व्यापार में लाभ के लिए ऑफर आ सकता है। व्यापार कर रहे लोग आज मीठी वाणी का प्रयोग करके अपने काम निकलवा पाएंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अधिकारियों की ओर से कोई सूचना मिल सकती है। धन का लेनदेन भाइयों से पूछ कर करना बेहतर रहेगा।
धनु
आज मन किसी कार्य को करने से पहले असमंजस की स्थिति में रहेगा। यह लगेगा कि किसे करूं या ना करूं। जिसके कारण कोई निर्णय नहीं ले पाएंगे। निजी जिंदगी में यदि कुछ समस्याएं चल रही है तो उनसे निजात पा सकते हैं। विद्यार्थियों के सहज ज्ञान में वृद्धि होगी। अपने किसी परिजन की बातों में आकर कोई ऐसा काम कर सकते हैं। जिससे बाद में परेशानी होगी। माताजी से कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे।
मकर
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अनुकूल रहेगा। किसी कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में थोड़ी राहत मिलती दिख रही है। उसमें कोई सुराग व सबूत मिल जाएगा। परिवार में किसी सदस्य के परीक्षा में उत्तीर्ण होने से प्रसन्नता का माहौल रहेगा। अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। जो माता पिता से पूछकर बनानी बेहतर रहेगी। कोई पहले किया गया निवेश आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है।
कुंभ
आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। घर व बाहर दोनों जगह तालमेल बनाने में कामयाब रहेंगे। जिससे परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। लेकिन धन से जुड़ी किसी समस्या के लिए किसी मित्र से मदद मांगनी पड़ सकती है। विद्यार्थी काम छोड़कर और किसी के कामों को पूरा करने में लगे रहेंगे। जिसके कारण पढ़ाई का नुकसान हो सकता है। सामाजिक कार्यों में ध्यान लगाएंगे। जिससे मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को किसी बात पर नाराजगी न दिखाएं,नहीं तो वह दूर जा सकते हैं।
मीन
आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। शरीर में फुर्तीलापन रहेगा। जिसके कारण किसी भी कार्य को कल पर नहीं टालना है और प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहना है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं। उन्हें कोई अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। किसी नए कामकाज को शुरू कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से किसी बात पर ना उलझे। जैसा फल चाहेंगे आपको वैसा प्राप्त होगा।

