मेष
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अपने किसी जूनियर से विवाद हो सकता है। जिसके कारण मूड खराब रहेगा। प्रेम संबंधों में आप एक दूसरे के प्यार में डूबे रहेंगे। जिसके कारण लोगों की परवाह नहीं करेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को कार्यक्षेत्र में प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य को विदेश में नौकरी मिलने से प्रसन्न रहेंगे। फंड व शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग धन निवेश ना करें।
वृष
आज का दिन कुछ नरम रहने वाला है। नौकरी में अधिकारियों से वाद विवाद होने के कारण मन में उलझने रहेंगी और प्रमोशन रुक सकता है। परिवार में यदि कोई वरिष्ठ सदस्य नाराज है तो उनसे माफी मांगने की पूरी कोशिश करें। जल्दबाजी के कारण कोई गलत निर्णय नहीं ले वरना ये परेशानी बन सकता है। यदि किसी से धन उधार लेंगे तो वह आसानी से मिल जाएगा। माताजी को मन में चल रही कुछ समस्याओं के बारे में बता सकते हैं।
मिथुन
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। घर परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना बना रहेगा। किसी सरकारी योजना का लाभ मिलता दिख रहा है। अधिकारी काम से प्रसन्न रहेंगे। व्यावसायिक योजना में भविष्य के लिए निवेश करना बेहतर होगा। बाद में अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य से समस्याएं हल होंगी और उन्हें डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं। जिसके कारण दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा।
कर्क
आज का दिन आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। राजनीति और सामाजिक कार्यों से संबंधित कुछ मीटिंग में जाना पड़ सकता है। जहां बात को मान-सम्मान दिया जाएगा। जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर सामने कोई धन से संबंधित समस्या आ रही है तो उसके लिए भाइयों से मदद मांग सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से किसी वाद विवाद में नहीं पड़े तो बेहतर होगा।
सिंह
आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। साझेदारी में व्यवसाय कर रहे लोगों के कुछ नए संपर्क बनेंगे। कोई कानूनी मामला लंबे समय से परेशान कर रहा था तो वह सुलझेगा और व्यावसायिक परियोजनाओं में काफी धन लगाएंगे। यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे तो उसे पूरा एंजॉय करेंगे। जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर कर सकते हैं।
कन्या
आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। जिम्मेदारियों के चलते परेशान रहेंगे। जिसके कारण किसी भी कार्य को समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे। व्यापार कर रहे लोगों के नए अवसर मिलेगे। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। उनका प्रभाव भी पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ रुकी हुई योजनाएं फिर से शुरू हो सकती है। संतान को धार्मिक कार्यों की ओर अग्रसर देख मन प्रसन्न रहेगा।
तुला
आज का दिन विशेष रूप से फलदायक रहेगा। यदि कोई निवेश करना चाहे तो उसके लिए अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करें तो वह भविष्य में अच्छा निवेश दे सकता है। एक नयी ऊर्जा का संचार रहेगा। समय को खाली बर्बाद नहीं करना इसलिए व्यापार के लिए योजना बनाकर लाभ कमाने पर ध्यान देने की जरूरत है। विवाह योग्य जातकों को कुछ दिन और संयम बनाए रखना होगा। उसके बाद उनका पार्टनर मिल सकता है। निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा।
वृश्चिक
आज का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। यदि कोई कानूनी मसला लंबे समय से चल रहा था तो उसमें जीत मिलेगी। प्रभावशाली लोगों से संबंध स्थापित होंगे। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों को सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं करना। योग व व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे हर क्षेत्र में लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और कुछ कर्ज था तो उसे उतार सकते हैं।
धनु
आज का दिन पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। आय के साधन बढ़ने से आपकी आय में वृद्धि होगी और धन संबंधित समस्याएं सुलझा लेंगे। कमजोरियों को किसी के आगे नहीं आने देना है। नहीं तो वह इसका पूरा फायदा उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ नए अधिकार सौपे जाएंगे। जिसके कारण तनाव तो होगा, लेकिन उसे अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे। यदि अपने किसी रिश्तेदार अथवा मित्र से अनबन चल रही थी तो वह खत्म होगी।
मकर
आज का दिन मेहनत से कार्य करने वाला होगा। व्यापार कर रहे लोगों को मेहनत के अनुसार लाभ मिलेगा। जिसके कारण प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। कारोबारियों का उनके क्षेत्र में प्रभाव पड़ेगा और उनके तेज के सामने शत्रु नष्ट हो जाएंगे। किसी सौदे को बहुत ही सावधानी से करना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन उत्तम है। विरोधी कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।
कुंभ
आज का दिन तनावग्रस्त रहेगा। मन में कुछ उलझने रहेंगी। जिनको लेकर परेशान रहेंगे। जिसके कारण किसी से कुछ नहीं बोलेंगे और ध्यान नहीं देंगे। लेकिन ऐसा नहीं करना है। नहीं तो कड़वा बोलना किसी परिजन को बुरा लग सकता है। जीवनसाथी कंधे से कंधा मिलाकर पूरा साथ देंगी। व्यवसाय कर रहे लोगों को साझेदारी में किसी व्यवसाय को करने से लाभ मिल सकता है और आत्मविश्वास और गहरा होगा।
मीन
आज का दिन अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। जिनसे मिलकर अपने आपको प्रभावशाली बना पाएंगे। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की अपेक्षाओं का सामना करना होगा। व्यवसाय कर रहे लोग किसी काम को मिलने से प्रसन्न रहेंगे। लेकिन किसी कार्य से संबंधित यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि वह मित्र के रूप में शत्रु हो सकते हैं और कमियों को निकालकर कामों को बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे।

