Site icon Buziness Bytes Hindi

Rashifal 20 Oct 2022: कन्या राशि को कानूनी मामलों में रखनी होगी सावधानी, तुला राशि को व्यापार में मिल सकता है धोखा

Rashifal 20 Oct 2022

मेष
आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। अपने परिजनों की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। लंबित पड़े हुए मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा और किसी कानूनी मामले में नियमों का पूरा पालन करें,नहीं तो उसके लिए कोई दंड मिल सकता है। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी,जिससे अच्छा लाभ भी मिल सकता है। जीवनसाथी के लिए आप व्यवसाय की शुरुआत करा सकते हैं। कोई पिछली की गई गलती समस्या बन सकती है,इसलिए उससे सबक लेना होगा।
वृष
आज जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करने से बचना होगा,नहीं तो वह गलत हो सकता है। घर परिवार के लोग प्रसन्न रहेंगे और आप छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। कोई मित्र आपसे पुराने गिले-शिकवे दूर करने आ सकता है,जिससे बातचीत करके समाप्त करना होगा। भावनात्मक मामलों में धैर्य बनाए रखें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी नये वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। करीबियों पर पूरा ध्यान देंगे और मदद से किसी समस्या का भी समाधान कर सकते हैं। कोई जल्दबाजी में लिया गया निर्णय समस्या दे सकता है।
मिथुन
आज का दिन कारोबारी लोगों के लिए उत्तम रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की साख चारों ओर फैलेगी। नई जिम्मेदारियां मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे और उन्हें खुशी-खुशी निभाएंगे, जिससे जन समर्थन में भी इजाफा होगा। संतान पक्ष की ओर से कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती हैं। जीवनसाथी उम्मीदों पर खरी उतरेंगी। माता-पिता से किसी बात पर ना उलझें नहीं तो उन्हें कोई बात बुरी लग सकती है। लोगों से तालमेल बनाकर किसी काम को पूरा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चर्चा में रहेंगे,क्योंकि कोई अच्छा पद मिल सकता है। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को शुभ सूचना मिलेगी।
कर्क
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। पारिवारिक सदस्यों से ही मदद लेकर उन मामलों को निपटाना होगा और कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा,लेकिन अधिकारी कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंप सकते हैं जिसे समय रहते पूरा करेंगे। किसी दूर रह रहे परिजन से कोई मुलाकात करने का मौका मिलेगा। रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखें,तभी आगे बढ़ सकेंगे। पारिवारिक संस्कारों में पूरी रुचि दिखाएंगे।
सिंह
रचनात्मक कार्यों के प्रति रूचि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लाभ का प्रतिशत ऊंचा होने से प्रसन्न रहेंगे। परिवार में सदस्यों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और परिवार में मान सम्मान और ऊंचा होगा। विनम्र स्वभाव से मान सम्मान मिलेगा। कला कौशल से जुड़े लोग अच्छा नाम कमा सकते हैं। पारिवारिक संस्कारों को पूरा महत्व देंगे। वाणी की सौम्यता मान सम्मान दिलाएगी।
कन्या
कानूनी मामलों को बहुत सावधानी से निपटाना होगा,क्योंकि कोई धोखा करने की पूरी कोशिश कर सकता है। बिजनेस कर रहे लोग बिजनेस की गति को लेकर परेशान है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं। भाई-बहनों से चल रही अनबन समाप्त होगी। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा,जो लाभदायक रहेगी। बजट को बनाकर चलें,तो बेहतर रहेगा,तभी कुछ धन भविष्य के लिए भी संचय करने में कामयाब रहेंगे।
तुला
आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। संतान के करियर की कोई चिंता सता रही थी,तो वह समाप्त होगी और प्रसन्न रहेंगी। आय के स्त्रोत मिलेंगे,लेकिन खर्च खुला करेंगे,जिससे आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है,जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं,तो इच्छा पूरी हो सकती है। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतनी होगी। परिवार में चल रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी।
वृश्चिक
आज का दिन कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आज कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी जो लाभदायक रहेगी। कारोबार कर रहे लोग उन्नति पाकर प्रसन्न रहेंगे,लेकिन उन्हें किसी से अहंकार बातें करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन के बाद लाभ मिलेगा और अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। कला क्षेत्र से जुड़े लोग आज ध्यान दें,नहीं तो किसी गलत काम में फंस सकते हैं। शासन-सत्ता का पूरा लाभ मिलता दिख रहा है।
धनु
आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं,तो लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा पर ध्यान लगाना होगा। इधर-उधर के कामों पर ध्यान ना लगाएं। कारोबारी लोगों को खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा कुछ योजनाओं को पूरा करें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। इससे नया काम शुरू हो सकता है। कामकाज कर रहे लोग आपने कार्य में बदलाव कर सकते हैं।
मकर
आज का दिन सोच विचार कर चलना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई भी शारीरिक कष्ट हो तो उसमें लापरवाही करने से बचें। कुछ निर्णय समझदारी से लेने होंगे व जिम्मेदारियों का पालन करने से बिल्कुल पीछे नहीं हटें। नौकरी में कार्यरत लोगों को मन मुताबिक कार्य मिलने से प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। सीधी-सादी सोच लोगों को पसंद आएगी, लेकिन किसी पर किया भरोसा समस्या खड़ी कर सकता है
कुंभ
दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। व्यवसाय योजना बनाकर काम करेंगे,तो साथी इसमें पूरी मदद करेंगे। मित्रों के सहयोग से कोई छोटा मोटा बिजनेस शुरू कर सकते हैं। जीवन साथी के साथ तनातनी रहेगी इसलिए किसी मामले को शांति से निपटाना होगा। करीबियों का सहयोग मिलने से काफी सारी समस्याएं हल होंगी। आप किसी भूमि या भवन आदि की खरीदारी कर सकते हैं।
मीन
मीन राशि के जातक कार्यक्षेत्र में पूरी सूझबूझ दिखा कर काम करेंगे। जिससे साथी भी साथ काम करने के लिए प्रयासरत रहेंगे और मेहनत से एक अलग पहचान बना सकते हैं। आर्थिक मामलों में किसी से मदद लेने से बचना होगा। विपक्षियों से सतर्क रहें,क्योंकि वह नुकसान पहुंचा सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े किसी मामले को कल पर टालना ठीक नहीं है। अपने कर्तव्यों के प्रति आप सजग रहेंगे। जिससे परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। किसी परिस्थिति में धन उधार लेने से बचना बेहतर रहेगा। वह परेशानी बन सकता है।

Exit mobile version