Site icon Buziness Bytes Hindi

Rashifal 20 August 2022: इस राशि के लोगों को नौकरी में हासिल होगी उपलब्धि, इनको रखना होगा अपने स्वास्थ्य का ध्यान

मेष 

आज का दिन आनंद दिलाने वाला रहेगा। रचनात्मक और कलात्मक कार्य का विकास होगा। कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। माताजी से किसी पुरानी की हुई गलती के लिए माफी मांग सकते हैं। किसी व्यक्ति की सलाह व सहयोग से फायदा होगा। मित्रों के साथ पार्टी कर सकते हैं या फिर पिकनिक पर जाने की योजना बनाएंगे। परिवार और मित्रों के साथ से फायदा मिलेगा किसी भी वाद विवाद में आपको संयम बनाएं रखना होगा। 

वृष 

आज का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले लोगों को बड़ी डील मिल सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश में भटक रहे थे,उन्हें किसी मुकाम पर पहुंचने का मौका मिलेगा। परिवार के सदस्य किसी बात पर विवाद में पड़ सकते हैं। जिन्हे देखकर  हैरानी होगी। लेकिन भाई बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी तो उसे किसी परिजन की मदद से सुलझाने में कामयाब रहेंगे। किसी मकान को खरीदने की इच्छा पूरी होगी।

मिथुन 

आज का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। कमाई अच्छी रहेगी और लोग बातों से प्रसन्न रहेंगे। आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी से अपने मन में चल रही उलझनों को बताने से बचना होगा। नहीं तो वह बाद में बातों का मजाक बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक काम मिलने से प्रसन्न रहेंगे और मन मुताबिक लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।

कर्क 

आज का दिन सेहत के लिहाज से कुछ नरम गरम रहेगा। मौसमी बीमारियां भी अपनी चपेट में ले सकती हैं। जिनको लेकर परेशान भी रहेंगे। आज माता पिता की सेवा में लगाएंगे। काम की अधिकता होने के कारण व्यस्तता रहेगी। लेकिन अपने जरूरी कामों को समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करेंगे। बिजनेस में तरक्की मिलने के पूरे योग बनते दिख रहे हैं।

सिंह 

नौकरी में कार्यरत लोगों को नई उपलब्धियां हासिल करने का मौका मिलेगा। कोई किसी संपत्ति में हाथ डालने से पहले परिवार सदस्यों से बातचीत करनी होगी। सेहत के प्रति सावधान रहना होगा। यदि कोई शारीरिक कष्ट है। तो उसमें आज भ्रम की स्थिति रहेगी। जिसके कारण परेशान हो सकते हैं। कोई संपत्ति से संबंधित मामला सुलझेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे और वह काम की प्रशंसा करते नजर आएंगे।

कन्या 

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ घूमने जा सकते हैं। सरकारी क्षेत्रों से संबंधित कार्यों की बाधा दूर होगी और उसमें सफलता मिलती दिख रही है। कोई परिचित मिलने आ सकता है। जिसके कारण चेहरे का रंग खिल उठेगा। आज किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। जहां किसी ज्ञानी व्यक्ति से मिलकर मन प्रसन्न होगा।

तुला 

आज का दिन जोखिम वाले कार्यों को हाथ डालने से बचना होगा। यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी में हैं तो उसे निरस्त कर दें। दुर्घटना का भय बना हुआ है। यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है तो वह रोग फिर से उभर सकता हैं। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। जो स्वाभिमान को ठेस पहुंचा सकता है। कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें,नहीं तो खोने व चोरी होने की संभावना है। 

वृश्चिक 

आज का दिन शुभ परिणाम लेकर आएगा। नौकरी कर रहे लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जिसका लाभ मिलेगा। किसी पुराने मित्र या साथी से मुलाकात हो सकती है। जिससे खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। धन से संबंधित मामलों में सावधान रहना होगा। संतान के बढ़ते खर्चों को थोड़ा परेशान रहेंगे। कारोबार या बिजनेस कर रहे लोगों को अपेक्षित लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा।

धनु 

आज का दिन उलझन भरा रहेगा। मन में उलझनों की स्थिति बनी रहेगी और समझ नहीं आएगा कि किस काम को करूं या ना करूं। ऐसे में कोई बड़ा जोखिम उठाना नुकसानदायक रहेगा। लेकिन भगवान की कृपा बनी रहेगी। जिसके कारण अपनी मेहनत के अनुसार उचित परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में किसी की दी गई सलाह पर चलने से पहले सोच विचार करें। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। क्योंकि रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

मकर 

आज का दिन सावधानी और सर्तकता बरतने के लिए रहेगा। आसपास नकारात्मक सोच वाले लोगों से बचने की कोशिश करनी होगी। नहीं तो मन वैसा ही होगा। खर्चा अधिक करना होगा। लेकिन उसके लिए एक बचत प्लान करके चले। तो बेहतर रहेगा और गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण लगाना आवश्यक है। बुद्धि व विवेक से कार्य करने होंगे नहीं तो कुछ भी गलत काम के लिए हां कर सकते हैं। कोई अपनी मीठी बातों में फंसाने की कोशिश कर सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि अपने काम पर ध्यान लगाएं।

कुंभ 

आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद है। उनका लंबे समय से चल रहा झगड़ा समाप्त होगा। राजकीय क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें सावधान रहने की जरूरत है। नहीं तो साथी उनकी चुगली लगा सकते हैं। लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। जिन पर चलकर लाभ आसानी से कमा पाएंगे। लेकिन जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। 

मीन 

आज अपने कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन करने पर विचार कर सकते हैं। जो अच्छा रहेगा। लेकिन शेयर मार्केट व म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को अच्छे काम के लिए अधिकारियों शाबाशी मिलेगी। जिससे मनोबल और ऊंचा होगा। जो लोग सामाजिक क्षेत्र में कार्य करते हैं। उन्हे सम्मान प्राप्त हो सकता है। आय में वृद्धि होने से परिवार के सदस्यों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे।

Exit mobile version