मेष
आज का दिन सावधानी बरतने के लिए रहेगा। घर परिवार में चल रही किसी समस्या को घर के बाहर किसी व्यक्ति से सलाह लेने से बचना होगा। सुविधाजनक संसाधनो में भी वृद्धि होती दिख रही है। व्यापार में साख चारों ओर फैलेगी,क्योंकि दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। पैरों से संबंधित समस्या हो सकती है जिसमें लापरवाही ना बरतें। आपका कोई विदेश में रह रहा परिजन मुलाकात करने आ सकता है। यदि कोई धन उधार मांगे, तो उसे देने से बचें,नहीं तो धन के वापस मिलने की संभावना बहुत कम है।
वृष
आज का दिन आलस्य भरा रहने वाला है। आज निसंकोच किसी काम को लेकर आगे बढ़े,नहीं तो वह लटकता रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि कोई गलती हुई है तो उसे स्वीकार करें नहीं तो अधिकारियों को किसी बात से झडप हो सकती है। परिवार में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और डटकर सामना करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य पाकर सारी मुश्किलें आसानी से हल हो जाएंगी। माता पिता के आशीर्वाद से आज किसी आर्थिक मामले में मदद मिलती दिख रही है। परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर चिंतित रहेंगे।
मिथुन
आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी सरकारी योजना में धन लगाकर धन को भविष्य के लिए सिक्योर कर सकते हैं। आज रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी,जिसमें कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती है। अपने व्यापार की कुछ जिम्मेदारियों को कल पर टालने से बचना होगा,नहीं तो वह बाद में कोई समस्या लेकर आएंगे। कोई मित्र आज लंबे मुलाकात करने आ सकता है,जिससे पुराने गिले-शिकवे नहीं करने है। आपके परिवार में शुभ व मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और परिवार के सदस्य मौज मस्ती करते नजर आएंगे।
कर्क
आज व्यवसाय कर रहे लोग कुछ लंबित पड़ी हुई योजनाओं पर ध्यान लगाएंगे और सुख शांति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग मान सम्मान पाकर प्रसन्न रहेंगे। किसी का भरोसा जीत कर कुछ मुश्किलों को आसान कर सकते हैं। संतान के करियर को लेकर समस्याएं थी, तो उनसे निजात मिलेगी,क्योंकि उन्हें कोई विदेश से बेहतर अवसर आ सकता है। कुछ पहले के किए गए निवेश अच्छा लाभ दे सकते हैं। भाई बहन से किसी बात के लिए सलाह मशवरा करते नजर आएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को प्रिय की बातों को सुनना व समझना होगा।
सिंह
आज लेनदेन के मामले में सावधानी बरतनी होगी और कुछ काम ऐसे होंगे,जिनके करने से मन को सुकून मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में रुचि बढ़ेगी,जिसमें साख चारों ओर फैलेगी। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती हैं। आज किसी व्यक्ति की गलत बात पर पर्दा डालने से बचना होगा और कार्यक्षेत्र में नीति बनाकर काम करेंगे,तो समय से काम पूरा कर पाएंगे। कुछ आवश्यक निवेश पर जोर दें तो बेहतर रहेगा। बजट को लेकर परेशान रहेंगे,इसलिए कुछ खर्चों पर लगाम अवश्य लगानी होगी।
कन्या
आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने से प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। मित्रों के साथ आज किसी पार्टी को करने का मौका मिलेगा लेकिन उसमें किसी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आज अच्छा खासा धन मिलने से अहंकार की भावना को अंदर लाने से बचना होगा। माता-पिता से आज कोई मदद मांगनी पड़ सकती है।
तुला
आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। दीर्घकालीन योजनाओं को बल मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज सेहत के मामले में दिन कमजोर रहेगा,लेकिन सावधान रहना होगा। आर्थिक स्थिति को लेकर यदि कुछ चिंता थी,तो वह समाप्त होगी। कार्य क्षेत्र में बड़ी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे और संतान भी इस आदत से प्रसन्न रहेंगी। परिवार में किसी बात पर वाद-विवाद करने से अच्छा सुख शांति बनाए रखें,नहीं तो रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है।
वृश्चिक
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा। उन्हें किसी काम के सिलसिले में यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। पिछली की गई गलती को सुधारना होगा। माता पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम में हाथ भी आजमा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। भाग्य का साथ मिलने से रुकी हुई योजनाओं को फिर से गति मिलेगी। विद्यार्थी शिक्षा पर पूरा फोकस बनाए रखें,तभी वह सफलता हासिल कर पाएंगे। कोई आज समय पर मदद ना करके परेशान कर सकता है।
धनु
आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि कोई कानूनी मामला विवादित है तो उसमें आज भागदौड़ करनी होगी,तभी वह पूरा हो सकेगा या नियम कानूनों पर पूरा ध्यान दें। कोई परिवार में किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े,तो उसमें जल्दबाजी ना करें। आज किसी परिजन से मुलाकात होगी,जो लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं।
मकर
बिजनेस कर रहे लोगों के लिए लाभ के अवसर मिलते रहेंगे और सभी का पूरा फायदा उठाएंगे। ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ सकता है, लेकिन उन्हें हंसकर बखूबी निभाएंगे जिससे परिवार के लोग शाबाशी करते नजर आएंगे। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय में जरूरी कागजातों पर बहुत ध्यान देना होगा नहीं तो वह गलत साइन हो सकते हैं। साझेदारी में व्यवसाय की योजना बना रहे लोग साथी से सावधान रहें नहीं तो उनके साथ धोखा करने की कोशिश कर सकते है। राजनीति में कार्यरत लोगों को बड़े नेताओं के नेतृत्व में ही काम करना बेहतर रहेगा।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मेहनत भरा रहेगा। नौकरी में कार्यरत अच्छा प्रदर्शन करके अधिकारियों से तरक्की पा सकते हैं,लेकिन कुछ अपरिचित लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है,नहीं तो वह कोई गलत काम करवा सकते हैं। प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होने से प्रसन्न रहेंगे। आय-व्यय के लिए बजट बनाकर चले,तो बेहतर रहेगा। यदि किसी से धन उधार लेना पड़े,तो बहुत ही सावधानी से लें,नहीं तो वह कोई धोखा कर सकता है। लोगों के तर्क वितर्क में पड़ने से बचना होगा नहीं तो समय व्यर्थ करेंगे।
मीन
आज मित्रों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। आज बड़ों की बात का मान व सम्मान रखना होगा नहीं तो वह किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आर्थिक गतिविधियो में भी रहेंगे। अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि किसी कार्य को लंबे समय से कर रहे हैं तो वह पूरा हो सकता है। कुछ आधुनिक उपकरणों के प्रयोग से कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव कर सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में लापरवाही नहीं बरतनी है। कार्यक्षेत्र में अच्छी सोच से आगे बढ़ेंगे।
Rashifal 19 Oct 2022: कर्क और सिंह की आज हर मुश्किल होंगी आसान, कुंभ के जातकों को होगा धन लाभ
