Site icon Buziness Bytes Hindi

Rashifal 18 Oct 2022: इन दो राशियों के जातकों का आज उत्तम रहेगा दिन,जानिए बाकी का हाल

Rashifal 18 Oct 2022

मेष
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। यदि किसी नए भूमि,वाहन अथवा गाड़ी खरीदने की यदि कोई इच्छा थी,तो वह पूरी होती दिख रही है,लेकिन इसमें परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा करके ही आगे बढ़ना होगा। आज किसी तर्क वितर्क से दूर रहें,नहीं तो उसका सीधा काम पर पड़ सकता है। आपके कुछ निजी मामले परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलने से काफी सारी समस्याएं हल होंगी।
वृष
आज किसी मित्र की ओर से कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि नौकरी को छोड़कर कोई व्यवसाय करना चाहते हैं,तो उसके लिए दिन बेहतर रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिससे साख चारों ओर फैलेगी। पारिवारिक रिश्ते में मजबूती आएगी। यदि कुछ अनबन चल रही थी,तो दूर होगी। कुछ नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूर रहने की आवश्यकता है,नहीं तो सोच में भी बदलाव आ सकता है। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी,जिसे देखकर मन प्रसन्न रहेगा
मिथुन
आज का दिन पारिवारिक जीवन सुखमय रहने वाला है। किसी भी काम को करने के लिए निसंकोच आगे बढ़ेंगे और किसी भी परवाह नहीं करेंगे। वाणी आपको मान सम्मान दिलवाएगी। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी बड़ी स्कीम में धन लगा सकते हैं,जिससे अच्छी बचत हो सकती हैं। आज वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा,तभी अपना काम आसानी से निकलवा पाएंगे। किसी नए रिश्ते को बनाने का मौका मिलेगा।
कर्क
आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की छवि और निखरेंगी। किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है। किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं,तो उसके चल-अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। जीवन में कुछ तनाव पनप सकता है,लेकिन बातचीत के जरिए समाप्त करने में कामयाब रहेंगे। कोई पिछली की गई गलती कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के सामने उजागर हो सकती है,जिसके लिए डांट भी खानी पड़ सकती है। आप कुछ धन शान शौकत की चीजों पर भी खर्च करेंगे।
सिंह
आज का दिन लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है,लेकिन किसी काम के चलते अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यस्त रहने के कारण परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। किसी निवेश संबंधी योजना के पूरे नियमों को समझ कर ही निवेश करना होगा,नहीं तो कहीं गलत जगह धन का निवेश कर सकते हैं। किसी से धन उधार मांगने से बचना होगा,नहीं तो उसे उतार पाना मुश्किल होगा।
कन्या
आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए यदि कुछ प्रयास करेंगे,तो सफल रहेंगे। एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त हो सकते है। करियर को लेकर यदि परेशान चल रहे थे,तो वह चिंता समाप्त होगी। विद्यार्थी खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर विजय प्राप्त करेंगे, परिवार के लोगों का नाम रोशन करेंगे। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।
तुला
आज का दिन प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। वरिष्ठ सदस्य यदि कोई सलाह दें,तो आप उस पर चलें इससे लाभ होगा। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज किसी के मिलने से अहंकार की भावना नहीं लानी है। शासन सत्ता के गठजोड़ का भी लाभ मिलता दिख रहा है। किसी काम के पूरे होने की संभावना नहीं थी और उसके पूरा होने से आत्मविश्वास और बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का भरोसा जीतने में भी कामयाब रहेंगे।
वृश्चिक
दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज कुछ व्यापार संबंधी योजनाएं गति पकड़ सकती है जिसके अच्छा लाभ मिलेगा। आज भाग्य के दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहने वाला है। यदि लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा तो अवश्य जाएं इससे कोई अच्छी सूचना सुनने को मिल सकती है बड़प्पन दिखाते हुए किसी काम को करने के लिए आगे बढ़ना होगा नहीं तो समस्या होगी। विद्यार्थियों को विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिल सकता है।
धनु
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कुछ पुराने कानूनी मामले फिर से उभर सकते हैं,जिनके लिए कोर्ट कचहरी के चक्कर भी काटने पड़ेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग योजनाओं पर ध्यान लगाएं,तभी वह जन समर्थन में इजाफा कर पाएंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है। परिजनों से कोई सीख लेंगे,जो आगे चलकर उनके काम आएगी। आपसी सूझबूझ से ही किसी कार्य को करें। किसी से बहसबाजी में ना पड़े,नहीं तो समस्या हो सकती है।
मकर
आज का दिन पारिवारिक रिश्तो में जुड़ाव लेकर आएगा। कुछ नए परिचितों से मुलाकात होगी और औधोगिक क्षेत्रों में आगे बढ़ेंगे और धन-धान्य में बढ़ोतरी होने से आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। मित्रों से संबंधों में दरार चल रही थी,तो वह सुलझेगी। कुछ आवश्यक कार्य को पूरा करने पर पूरा जोर दें नहीं तो वह बाद में परेशानी बन सकते हैं। करियर को लेकर यदि परेशान चल रहे हैं,तो कोई बेहतर अवसर मिल सकता है।
कुंभ
आज का दिन सावधान रहने की आवश्यकता है। कोई लेनदेन से संबंधित मामला आपके लिए किसी नई समस्या को लेकर आ सकता सकता है। बजट के मुताबिक खर्च करेंगे तो अच्छा रहेगा,नहीं तो धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ सेवा भाव से कार्य में भी ध्यान लगाएंगे। स्वभाव में विनम्रता को बनाए रखें,तो बेहतर रहेगा। आपके कामकाज में लालच में आने से बचना होगा नहीं तो किसी गलत काम में फंस सकते हैं।
मीन
आज का दिन विद्यार्थियों को परीक्षा में जीत मिलने से हौसला और बुलंद होगा। उत्साह से कार्य को पूरा करेंगे,जिससे मनोबल भी ऊंचा होगा,लेकिन आज ऊपर कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ आ सकता है,जिनसे घबराने की कोई जरूरत नहीं है। व्यवहार से सभी प्रभावित रहेंगे और कामकाज कर रहे लोगों के लिए आज दिन बेहतर रहेगा। बड़ों की बात सुनकर किसी कार्य को करना अच्छा लाभ दे सकता है। बुद्धि व विवेक से किसी सही निर्णय को समय पर लेकर अपना नुकसान होने से बचा सकते हैं।

Exit mobile version