Rashifal 17 Oct 2022: कर्क और सिंह को स्वास्थ्य के प्रति रहना होगा सतर्क,कन्या की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

धर्मRashifal 17 Oct 2022: कर्क और सिंह को स्वास्थ्य के प्रति रहना...

Date:

मेष
आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। भाईचारे को बढ़ावा देंगे,लेकिन आप आज कुछ पारिवारिक परिस्थितियों को देखकर परेशान हो सकते है। परिवार में चल रही कलह पैर पसार सकती है। भाइयों को आज पूरा साथ मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और अच्छी सोच से लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग घर और बाहर तालमेल बनाए रखें,नहीं तो साथी नाराज हो सकते हैं।
वृष
आज का दिन धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा। बिजनेस कर रहे लोगों से मिलकर बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ले सकते हैं,जो लिए समस्या बन जाएगा। आज जीवनस्तर में वृद्धि करने का मौका मिलेगा। परिवार में लोग बातों से प्रसन्न रहेंगे। योग और व्यायाम से अपने शरीर को अच्छा रखना होगा। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उनके तनाव में कमी आएगी।
मिथुन
आज का दिन बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। बातों से आज कोई मित्र आपसे नाराज हो सकता है। छोटे व्यापारी बड़े काम में हाथ आजमाने की सोच सकते हैं। आज नकारात्मक सोच को हावी होने से रोकना होगा,नहीं तो कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। माता पिता की सेवा में कुछ समय अवश्य लगाएंगे,लेकिन संतान आज उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
कर्क
यदि स्वास्थ्य में कुछ समस्या आ रही थी तो उसमें सुधार आएगा। आज विदेश में नौकरी करने का मौका मिल सकता है। आज यदि कोई धन सम्बन्धित समस्या चल रही समस्या आ रही है,तो उसके लिए पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी के कुछ पुराने रोग उभर सकते हैं,जिन्हें नजरअंदाज करने से बचना होगा।
सिंह
आज के दिन आवश्यक कार्य को करने के लिए रहेगा। अपने धन संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान तो रहेंगे,लेकिन फिर भी खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। संतान से आज किसी बात पर झड़प हो सकती है,जिसमें चुप रहना बेहतर रहेगा। कोई लंबे समय से रुका हुआ काम आ सकता है। किसी सरकारी काम को करें तो नियम व कानूनों का पूरा ध्यान रखें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा।
कन्या
आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे। कला व कौशल से जुड़े लोग आज करियर को संवारने की कोशिश में लगे रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को धन लाभ के अवसर पर चलना होगा। तभी आर्थिक स्थिति को मजबूत दे पाएंगे। किसी पिछली की गई गलती के लिए कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा।
तुला
आज का दिन विशेष रूप से फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में लोगों के सामने रखनी होगी,इसका पूरा लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और नौकरी कर रहे लोगों को तबादला मिल सकता है और करियर की दिशा में आगे बढ़ेंगे। कारोबारी लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। आज निजी मामलों को भी सुनना होगा। यदि बाहर लोगों के सामने समस्या कहेंगे तो परेशानी उठानी पड़ सकती है। आज कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है।
वृश्चिक
आज का दिन स्वास्थ्य के लिए कुछ नरम गरम रहने वाला है। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। यदि कुछ मामले लंबित चल रहे हैं,तो उसमें जीत अवश्य मिलेगी। बड़ों का सहयोग व सानिध्य पाकर काफी सारी समस्याएं हल होंगी। आज आर्थिक मामलों में सजग रहें व अच्छी सोच आज कार्यक्षेत्र में मान सम्मान दिलाएगी और परिवार के लोग प्रसन्न रहेंगे। छोटे बच्चों के साथ आज कुछ समय मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।
धनु
आज किसी आवश्यक काम के अचानक आने से अपनी दिनचर्या में कुछ इधर-उधर कर सकते हैं। अपने कानूनी मामलों में ढील बरतने से बचना होगा। किसी गलत बात का अनदेखा ना करें। व्यापार कर रहे लोगों का करियर आज चमकेगा और वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर चलेंगे। दांपत्य जीवन में सुख व सानिध्य से प्रसन्न रहेंगे। व्यापार कर रहे लोग किसी को साझेदार ना बनाएं। बिजनेस कर रहे लोगों की योजनाओं को गति मिलेगी।
मकर
आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज करियर में चल रही समस्या को नजरअंदाज नहीं करना है कार्यक्षेत्र में आपको सावधान व सतर्क होकर काम करना होगा। आप कुछ नियमों से चलेंगे तो पूरा लाभ उठाएंगे। आपको कार्यक्षेत्र से अधिकारियों का भरोसा जीतना होगा तभी तरक्की मिलेगी। मेहनत से किसी बड़े मुकाम को हासिल करेंगे,लेकिन बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी।
कुंभ
आज का दिन कुछ आवश्यक कार्य को पूरा करने पर ध्यान देने के लिए रहेगा। अपने कुछ महत्वपूर्ण काम को भी पीछे छोड़ सकते हैं। सोच कार्यक्षेत्र में लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगी। कला कौशल से सभी प्रभावित होंगे। आर्थिक मामलों में यदि कुछ समस्या आ रही थी,तो फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। विद्यार्थी परीक्षा में पूरी मेहनत करेंगे तो सफलता मिलेगी। अध्ययन व अध्यात्म की ओर पूरा ध्यान देंगे। मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकता है।
मीन
आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के के लिए कुछ तनाव लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में किसी रूकावट के बाद तेजी से काम में आगे बढ़ेंगे। आज किसी सरकारी योजना का भी लाभ मिलता दिख रहा है। जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है और परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय से मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। अपने किसी काम के पूरा होने से अहंकार लाने से बचना होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related