मेष
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा। सामाजिक कार्य मे काफी रूचि रखेंगे। किसी महत्वपूर्ण बात को गुप्त रखने का प्रयास तो करेंगे,लेकिन वह लोगों के सामने उजागर हो सकती है। आज किसी सगे संबंधी से कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आज किए गए प्रयास रंग लाएंगे। धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिले तो अवश्य जाए।
वृष
आज का दिन मान सम्मान दिलाने वाला रहेगा। लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करनी होगी। व्यवसाय कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा,लेकिन किसी मित्र की मदद करनी पड़े,तो अवश्य करें। जीवनसाथी के लिए कुछ वस्त्र और आभूषण लेकर आ सकते हैं। शुभ कार्यों में सम्मिलित होने से साख और बढे़गी। विद्यार्थी तनाव के कारण शिक्षा पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।
मिथुन
आज का दिन किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए रहेगा। किसी परिजन से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। रचनात्मक कार्य में रुचि बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कुछ प्रयास तो करने होंगे और उसे करने में कामयाब रहेंगे। आज अपने काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से किसी भी छोटी मोटी बात पर उलझनों से बचना होगा।
कर्क
आज का दिन कामकाज कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। उन्हें काम में कोई भी बात अपने अधिकारियों के सामने रखकर ही करनी बेहतर रहेगी और किसी से धन उधार लेने से बचे, नहीं तो उतार पाना मुश्किल होगा। आज बजट बनाकर चलेगे, तो भविष्य के लिए कोई धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। न्यायिक मामलों में धैर्य बनाए रखेंगे, तो इसका लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी, जिसके लिए गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं।
सिंह
आज का दिन पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। वरिष्ठ सदस्य प्रत्येक कार्य में साथ देंगे और विदेश की यात्रा पर भी जाने का मौका मिल सकता है। मित्र यदि आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे,तो साहस बढ़ाएंगे। आज अपनी सोच अच्छी रखनी होगी। आस पड़ोस में यदि आज कोई वाद विवाद हो,तो उसमें चुप रहना होगा। करियर के दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहने वाला है। यदि कुछ समस्या चल रही थी,तो उनसे छुटकारा मिलेगा।
कन्या
आज का दिन कानूनी मामले में जीत मिलती दिख रही है। पैतृक संपत्ति को बनाए रखें और बिना सोचे समझे किसी से कोई बात बोलने से बचें। आज किसी नए निवेश को करने से भी बचना होगा। यदि किसी मित्र के साथ घूमने जाने के लिए हां की तो माता-पिता से सलाह मशवरा करके जाए,तो लिए बेहतर रहने वाला है। आज कोई ऐसा काम सौंपा जाएगा,जिससे परेशान रहेंगे। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी,लेकिन गृहस्थ जीवन में तनातनी रहेगी।
तुला
आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए उत्तम रहने वाला है। उन्हें कोई ऐसा साथी मिलेगा,जिससे खूब पटेगी और बिजनेस अच्छा चलेगा,लेकिन यदि स्वभाव में विनम्रता बनाए रखी,तभी यह लाभ उठा पाएंगे। आपको साझेदारी में किसी व्यवसाय को करने में सावधानी बरतनी होगी। आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। माता पिता की सेवा में कुछ समय लगाएंगे,जिससे छवि और निखरेगी। परिवार में किसी बात में गोपनीयता रखनी होगी।
वृश्चिक
आज का दिन सेहत में कमजोरी के कारण कुछ परेशानी भरा रहेगा और स्वभाव भी चिढ़चिढ़ा रहेगा। किसी विवाद या बहसबाजी में पड़ने से बचने बेहतर रहेगा। यदि बिना सोचे समझें किसी काम के लिए हां किया,तो वह समस्या लेकर आ सकता है। आज खानपान की आदतों में बदलाव लाना होगा। यदि कार्यक्षेत्र में किसी की कोई बात बुरी लगे,तो उसे तुरंत बताना होगा,नहीं तो वह ऐसा फिर कर सकता है।
धनु
आज का दिन उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। सूझबूझ से सभी कामों को पूरा करेंगे और कार्यक्षेत्र में अच्छी उपलब्धि हासिल करेंगे। मामा पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में कंफ्यूज हो,तो उसके लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं। किसी भूमि,वाहन व मकान को खरीदने की इच्छा आज पूरी होगी और मित्रों के साथ घनिष्ठ संबंध रहेंगे।
मकर
आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। किसी प्रिय वस्तु की खरीदारी को करने में व्यस्त रहेंगे,लेकिन कुछ बढ़ते हुए खर्चा आपके लिए परेशानी लेकर आ सकते हैं,जिन पर अंकुश लगाना होगा। आज कोई साथ ठगी भी कर सकता है,इसलिए धन संबंधित किसी भी बात को लोगो के सामने उजागर करने से बचे। अपनी मेहनत और लगन से किसी बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। कामकाज कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा।
कुंभ
आज के दिन महत्वपूर्ण निर्णय को बहुत ही सावधानी से लेना होगा और कार्यक्षेत्र में आज लक्ष्य पर फोकस रखेंगे तो ही आप काम समय पर पूरा कर पाएंगे। इधर उधर की बातों में ध्यान लगाना काम लटका सकता है। चतुर बुद्धि का प्रयोग करके किसी मुश्किल काम में हाथ डालने से बचें। लोगों की बात पर पूरा महत्व देंगे। संस्कारों को पूरा महत्व देंगे,जो युवा कार्य की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। उन्हें कोई अच्छी सूचना सुनने को मिलेगी।
मीन
आज का दिन सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज कुछ निजी मामलों में गोपनीयता बनाए रखनी होगी। यदि वह सबके सामने उजागर किए तो पोल खुल सकती है। किसी कानूनी मामले को हाथ में ना लें,नहीं तो वह कोई नई समस्या लेकर आ सकता है। जल्दबाजी में किसी काम को करना नुकसान दे सकता है। किसी नए वाहन की खरीदने की इच्छा पूरी होगी। परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे।
Rashifal 16 Oct 2022: इन तीन राशियों के जातकों को मिलेगा मेहनत का फल,मेष की रहेगी सामाजिक कार्य में रूचि
